Sonbhadra News : जिले में धूमधाम से मनाया गया सशस्त्र झंडा दिवस, DM क़ो लगाया गया प्रतीक चिन्ह
आज पुरे जिले में धूमधाम से सशस्त्र झंडा दिवस मनाया गया। इस अवसर पर सैनिक कल्याण एवं पुनर्वास अधिकारी (नौसेना) कैप्टन आशुतोष चौधरी ने डीएम बी0एन0 सिंह को प्रतीक चिन्ह लगाकर कार्यक्रम का शुभारंभ किया...

DM क़ो प्रतीक चिन्ह लगाते सैनिक कल्याण एवं पुनर्वास अधिकारी नौसेना कैप्टन आशुतोष चौधरी
sonbhadra
8:44 PM, December 7, 2024
आनन्द कुमार चौबे (संवाददाता)
सोनभद्र । आज पुरे जिले में धूमधाम से सशस्त्र झंडा दिवस मनाया गया। इस अवसर पर सैनिक कल्याण एवं पुनर्वास अधिकारी (नौसेना) कैप्टन आशुतोष चौधरी ने डीएम बी0एन0 सिंह को प्रतीक चिन्ह लगाकर कार्यक्रम का शुभारंभ किया। । इसके बाद डीएम ने सशस्त्र सेना झंडा दिवस स्मारिका का विमोचन भी किया। इस मौके पर अन्य कर्मचारियों और अधिकारियों को भी प्रतीक चिन्ह दिए गए।
डीएम बी0एन0 सिंह ने अपने संबोधन में कहा कि "झंडा दिवस दिव्यांग साथियों, विधवाओं और शहीदों के आश्रितों की देखभाल करने के हमारे कर्तव्य को दर्शाता है। 7 दिसंबर को हम भारतीय थलसेना, नौसेना और वायुसेना के जवानों द्वारा दी गई सेवाओं को याद करते हैं। उन्होंने यह भी कहा कि यह हर नागरिक का कर्तव्य है कि वह वीर शहीदों और दिव्यांग सैनिकों के आश्रितों के पुनर्वास और कल्याण में योगदान दें।"
डीएम ने आगे कहा कि "सशस्त्र सेना झंडा दिवस का आयोजन हमारे शहीदों, बलिदानियों और शौर्य का प्रतीक है। 1949 के सात दिसंबर को इस दिन को मनाना शुरू किया गया था, ताकि हम अपने वीर सपूतों का सम्मान कर सकें।"
उन्होंने यह भी बताया कि सशस्त्र बलों के जवानों ने विजय प्राप्त करते हुए अपनी जान गंवाई और अब कई दिव्यांग सैनिक सेना से रिटायर हो रहे हैं, जिन्हें देखभाल और पुनर्वास की आवश्यकता है। डीएम ने कहा "हमारे सैनिकों को भी सम्मानपूर्वक जीवन जीने के लिए हमारी मदद और समर्थन की आवश्यकता है।"




