Sonbhadra news : नवरात्र में शांति-सौहार्द बनाए रखने की अपील
नवरात्र, दुर्गा पूजा और दशहरा को लेकर रविवार को कोन थाना परिसर में प्रभारी निरीक्षक अखिलेश मिश्रा की अध्यक्षता में पीस कमेटी की बैठक हुई।

sonbhadra
2:14 PM, October 4, 2026
पीके विश्वकर्मा (संवाददाता)
कोन, सोनभद्र। नवरात्र, दुर्गा पूजा और दशहरा को लेकर रविवार को कोन थाना परिसर में प्रभारी निरीक्षक अखिलेश मिश्रा की अध्यक्षता में पीस कमेटी की बैठक हुई। उन्होंने पूजा पंडालों में बिजली व्यवस्था, दीपक-अगरबत्ती और ध्वनि विस्तारक यंत्रों के सुरक्षित व निर्धारित मानकों के अनुसार प्रयोग के निर्देश दिए।
बैठक में विसर्जन के दौरान विशेष सतर्कता बरतने तथा किसी भी समस्या पर तत्काल पुलिस को सूचना देने की अपील की गई। इस दौरान उपस्थित लोगों ने नवरात्र में मांस-मदिरा का सेवन नहीं करने का संकल्प लिया। बैठक में ग्राम प्रधान संतोष पासवान, विजय शंकर जायसवाल, बाबूलाल यादव, एडवोकेट प्रदीप कन्नौजिया सहित अन्य लोग मौजूद रहे।




