Sonbhadra News : संदिग्ध परिस्थितियों में स्वास्थ्य विभाग के ARO की मौत

स्वास्थ्य विभाग में तैनात सहायक सांख्यिकी अधिकारी की सोमवार को संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई। सीने में तेज दर्द की शिकायत पर उन्हें अस्पताल ले जाया गया था, जहाँ डॉक्टरों ने एक इंजेक्शन लगा वापस..

news-img

sonbhadra

11:28 PM, March 10, 2025

Whatsapp चैनल फॉलो करे !

आनन्द कुमार चौबे (संवाददाता)

सोनभद्र । स्वास्थ्य विभाग में तैनात सहायक सांख्यिकी अधिकारी की सोमवार को संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई। सीने में तेज दर्द की शिकायत पर उन्हें अस्पताल ले जाया गया था, जहाँ डॉक्टरों ने एक इंजेक्शन लगा वापस भेज दिया कुछ देर बाद पुनः दर्द उठा तब तक उनकी मौत हो गयी। 

मूल रूप से चुनार के रहने वाले अभिषेक सिंह (32वर्ष) करीब सात माह पूर्व सीएमओ कार्यालय के अधीन सहायक सांख्यिकी अधिकारी के पद पर तैनात हुए थे, उनके पट्टीदार लोढ़ी में रहते हैं। वर्ष 2022 में राॅबर्ट्सगंज के कम्हारी गांव में उनकी शादी हुई थी। परिजनों के मुताबिक अभिषेक एक माह से अधिक समय से अपनी पत्नी और डेढ़ साल की बेटी के साथ कम्हारी स्थित अपनी ससुराल ही रहते थे।

मिली जानकारी के अनुसार, रविवार की रात 11 बजे के करीब उन्हें सीने में तेज दर्द और घबराहट की शिकायत हुई। परिजन उन्हें लेकर एक निजी अस्पताल में ले गए। वहां चिकित्सक ने भर्ती और जांच के बजाए इंजेक्शन लगाकर घर भेज दिया। इसके बाद भोर में उनकी तबीयत अधिक खराब देख परिजन उन्हें दोबारा नगर के एक दूसरे निजी अस्पताल पहुंचे, जहां चिकित्सकों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। हार्ट अटैक से मौत की आशंका जताई जा रही है। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए जिला अस्पताल भेज दिया। दोपहर बाद शव को पोस्टमार्टम के बाद परिजनों को सौंप दिया गया।

सीएमओ डॉ0 अश्वनी कुमार ने बताया कि मामले की जांच की जा रही है।

Sponsored

सम्बंधित खबर

Sponsored
Logo

Office Address :सोनभद्र, उत्तरप्रदेश (231216)

Chief Editer :Shantanu Kumar Biswas

Contact Us :+91 9415873885

Email:info.janpadnewslive@gmail.com

Download App

Google play store

Subscribe Now

Youtube

Janpad Mirror

Follow Us

Developed By  SpriteEra IT Solutions Pvt. Ltd.
© Copyright Janpad News Live 2024. All rights reserved.