Sonbhadra News : अपना दल (एस) ने रोरवा में मनाया शिवदयाल चौरसिया का जन्मदिवस
ग्राम पंचायत रोरवा में गुरुवार को अपना दल (एस) के कार्यकर्ताओं ने जिलाध्यक्ष अंजनी पटेल के नेतृत्व में शिव दयाल चौरसिया की जयंती बढ़ें ही धूमधाम से मनाई गयी ।

sonbhadra
8:33 PM, March 13, 2025
पी0 के0 विश्वकर्मा (संवाददाता)
कोन (सोनभद्र) । ग्राम पंचायत रोरवा में गुरुवार को अपना दल (एस) के कार्यकर्ताओं ने जिलाध्यक्ष अंजनी पटेल के नेतृत्व में शिव दयाल चौरसिया की जयंती बढ़ें ही धूमधाम से मनाई गयी । इस अवसर पर जिलाध्यक्ष ने उनकी जीवनी पर प्रकाश डालते हुए कहा कि शिव दयाल चौरसिया सभी समाज के उत्थान के लिए सदैव संघर्षरत रहे और दलित, गरीब, पिछड़ों के हक की लड़ाई लड़ते रहे।आज भी अपना दल एस के राष्ट्रीय अध्यक्ष अनुप्रिया पटेल सभी शोषित वंचित लोगों के लिए लडाई लड कर हक दिलाने की काम कर रही है। कार्यक्रम का आयोजन पार्टी के जिला महासचिव सुरेन्द्र सिंह के आवास पर सम्पन्न हुआ।
कार्यक्रम में मुख्य रूप से जिला महासचिव सुरेंद्र सिंह, संतोष कन्नौजिया,पुष्पा तिग्गा,अरविंद सिंह, जितेंद्र कुमार भारती, पवन तिवारी, सर्वेश पटेल, विनोद यादव समेत दर्जनों कार्यकर्ता एवं स्थानीय लोग उपस्थित रहे। सभी ने उनके विचारों को आत्मसात करने और समाजहित में कार्य करने का संकल्प लिया।



