Sonbhadra News : केंद्रीय विद्यालय में धूमधाम से मनाया गया वार्षिक खेल उत्सव
चोपन स्थित पीएम श्री केंद्रीय विद्यालय में आज धूमधाम से वार्षिक खेल उत्सव मनाया गया । कार्यक्रम की शुरुआत डीटीएम EC रेलवे चोपन श्री डॉक्टर तौसीफउल्लाह के उद्बोधन से प्रारंभ हुआ ।

sonbhadra
7:58 PM, December 19, 2024
विनोद धर (संवाददाता)
सोनभद्र । चोपन स्थित पीएम श्री केंद्रीय विद्यालय में आज धूमधाम से वार्षिक खेल उत्सव मनाया गया । कार्यक्रम की शुरुआत डीटीएम EC रेलवे चोपन श्री डॉक्टर तौसीफउल्लाह के उद्बोधन से प्रारंभ हुआ । इस अवसर पर विद्यालय के छात्रों ने विभिन्न प्रकार के सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत किया । विद्यालय में विभिन्न खेल गतिविधियां आयोजित की गई । मुख्य अतिथि डॉक्टर तौसीफउल्लाह ने छात्रों को जीवन में खेल के महत्व के बारे में बताया एवं विद्यार्थियों को पुरस्कृत करके उनका उत्साह वर्धन किया । इस अवसर पर विद्यालय प्राचार्य श्रीअमरनाथ जी ने फिट इंडिया मूवमेंट के महत्व पर प्रकाश डाला । इस अवसर पर शारीरिक शिक्षा शिक्षक अशोक यादव, सरफराज आलम रविंद्र नाथ, विनोद कुमार गौतम, सुजीत कुमार पटेल, मयंक यादव ,आदित्य प्रकाश, संगीत शिक्षिका ममता चटर्जी इत्यादि शिक्षक उपस्थित रहे । कार्यक्रम का संचालन ममता रानी एवं अशोक वर्मा ने किया । धन्यवाद ज्ञापन आलोक कुमार श्रीवास्तव जी ने किया।




