Sonbhadra news : माँ सम्बोधी देवी इण्टर कॉलेज का वार्षिकोत्सव हर्षोल्लास के साथ हुआ सम्पन्न
जोगिनी गांव स्थित मां सम्बोधी देवी इण्टर कालेज में सोमवार को वार्षिकोत्सव एवं प्रतिभा सम्मान समारोह का आयोजन हुआ।

sonbhadra
8:26 PM, February 2, 2026
संतोष जायसवाल/मनोज कुमार (संवाददाता)
करमा ! विकास खण्ड करमा अंतर्गत जोगिनी गांव स्थित मां सम्बोधी देवी इण्टर कालेज में सोमवार को वार्षिकोत्सव एवं प्रतिभा सम्मान समारोह का आयोजन हुआ। जिसमें बच्चों द्वारा विविध सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत किए गए। प्रबंधक श्याम बिहारी यादव ने आगंतुकों को सम्मानित किया। कार्यक्रम की शुरुआत माँ सरस्वती के चित्र पर माल्यार्पण और दीप प्रज्वलित कर किया गया। पूर्व विधायक रमेश चन्द्र दूबे ने आज के दौर में शिक्षा की महत्ता पर प्रकाश डालते हुए कहा कि विद्यालय एक ऐसा कारखाना है जहां से आई.ए. एस. , इंजीनियर, डाक्टर बनते हैं। इसलिए आज सबके लिए शिक्षा जरूरी है। उन्होंने बच्चों से मन लगाकर पढ़ाई करने को कहा। सपा नेता डा0लोकपति सिंह पटेल ने कहा कि प्रतिभाएं दुरूह क्षेत्रों से निकलती हैं। आज मंहगी शिक्षा पर चिन्ता जताते हुए कहा कि गरीबों के लिए सस्ती शिक्षा होनी चाहिए। बच्चों ने राष्ट्रीय गीत ,एकांकी, प्रहसन, भक्ति गीत, मद्यपान निषेध, कौव्वाली के साथ साथ दहेज गीत क्रियात्मक रूप में प्रस्तुत किया गया। प्रथम स्थान पाने वाले छात्रों को पुरस्कार व प्रमाण पत्र प्रदान किया गया।प्रधानाचार्य प्रवेश कुमार यादव ने सभी अतिथियों को माल्यार्पण और बैज लगाकर सम्मानित किया। प्रबंधक श्याम बिहारी यादव ने आभार व्यक्त करते हुए धन्यवाद ज्ञापित किया।
उक्त अवसर पर प्रबोध कुमार सिंह, क्रांति सिंह, बी0 एन0यादव, राम नरेश शुक्ला, नंदलाल यादव, शांति वर्मा एडवोकेट, राजेंद्र सिंह प्रधान, लालबहादुर, बृजेश श्रीवास्तव, अरविन्द कुमार यादव, प्रेम सिंह, रामकेश सिंह, चन्द्र भूषण यादव,जग नारायण यादव,आदि लोग मौजूद रहे।



