Sonbhadra News : प्रा0वि0 बरवाडीह में धूमधाम से मनाया गया वार्षिकोत्सव
कान्वेंट स्कूल के तर्ज पर परिषदीय विद्यालयों में भी शैक्षिक स्तर सुधार व सर्वांगीण विकास कराने को लेकर गुरुवार को प्राथमिक विद्यालय बरवाडीह में शारदा संगोष्ठी का आयोजन किया गया ।

sonbhadra
12:13 AM, March 7, 2025
पी0के0 विश्वकर्मा (संवाददाता)
कोन (सोनभद्र) । कान्वेंट स्कूल के तर्ज पर परिषदीय विद्यालयों में भी शैक्षिक स्तर सुधार व सर्वांगीण विकास कराने को लेकर खण्ड शिक्षा अधिकारी के आदेश के क्रम में गुरुवार को प्राथमिक विद्यालय बरवाडीह में शारदा संगोष्ठी एवं वार्षिक उत्सव का आयोजन किया गया । कार्यक्रम की शुरूआत ग्राम प्रधान व विद्यालय प्रबंधन समिति के सदस्य एवं अभिभावक व ए.आर.पी. नीलमणि मिश्र रमेश कुमार सिंह के द्वारा मां सरस्वती के प्रतिमा पर दीप प्रज्ज्वलित कर कार्य क्रम का शुरुआत कराया गया। शुरुआत में कक्षा चार के छात्राओं द्वारा सरस्वती वंदना प्रस्तुत किया गया सभी बच्चों ने सांस्कृतिक कार्यक्रम में बढ़ चढ़ कर हिस्सा लिया व मनमोहक झांकियां भी प्रस्तुत किया गया बेटी-बचाओ बेटी पढ़ाओ पर नाटक स्कूल चलों हम सबको पढ़ना है, आदि विषयों पर नाटक तथा ईको क्लब टीम द्वारा वृक्ष बचाओ पर अभिनव किया ए.आर.पी रमेश सिंह व उपस्थित अभिभावकों द्वारा बच्चों के क्रार्यक्रम की सराहना किया गया अध्यापकों द्वारा बेसिक शिक्षा परिषद द्वारा विद्यालय को प्रदत्त सुविधाओं के बारे में जानकारी दी गयी तथा नीलमणि मिश्र जी के द्वारा आगामी सत्र में शत् प्रतिशत नामांकन के बारे में बताया गया बच्चे हमारे देश के धरोहर है इन्हें हमें शिक्षित बनाना है हम सभी लोग मिलकर और भी अच्छा काम करेंगे और देश की उन्नति करेंगे प्रेरणा से बच्चों में जोश भरा गया अंत में छात्र छात्राओं को पुरस्कार एवं जलपान वितरित किया गया कार्यक्रम का समापन प्रधानाध्यापक द्वारा धन्यवाद ज्ञापित कर किया गया इस अवसर पर विद्यालय के शिक्षक महेंद्र प्रसाद यादव रमाशंकर रमेश कुमार कार्यक्रम को सफल बनाने में सहयोग प्रदान किया।



