Sonbhadra news : राजकीय बालिका हाईस्कूल में मनाया गया वार्षिकोत्सव
सुअरसोत में स्थित राजकीय बालिका हाईस्कूल में मंगलवार को वार्षिकोत्सव एवं प्रतिभा सम्मान समारोह का आयोजन किया गया।

sonbhadra
7:48 PM, February 3, 2026
अवधेश पटेल (संवाददाता)वैनी । विकास खण्ड नगवां के सुअरसोत में स्थित राजकीय बालिका हाईस्कूल में मंगलवार को वार्षिकोत्सव एवं प्रतिभा सम्मान समारोह का आयोजन किया गया। जिसमे बच्चों द्वारा विविध सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत किए गए। कार्यक्रम की शुरुआत मुख्य अतिथि ब्लाक प्रमुख नगवां आलोक कुमार सिंह एवं विशिष्ट अतिथि लालता यादव प्रधान संघ अध्यक्ष नगवां द्वारा सरस्वती मां के चित्र पर माल्यार्पण और दीप प्रज्वलित कर किया गया। मुख्य अतिथि ने कहा कि पढ़ाई के साथ सांस्कृतिक कार्यक्रम भी जरूरी है जिससे बच्चों में छुपी हुई प्रतिभा सामने आकर निखरती है बच्चों ने कार्यक्रम में राष्ट्रीय गीत ,एकांकी, भक्ति गीत, के साथ देशभक्त एवं धार्मिक नाटक प्रस्तुत किये मुख्य अतिथि ने कार्यक्रम प्रस्तुत करने वाले वाले छात्रों को पुरस्कार के रूप में शिल्ड व प्रशस्ति पत्र प्रदान किया । प्रधानाचार्या रामेश्वरी देवी ने सभी अतिथियों को माल्यार्पण और बैज लगाकर सम्मानित कर सभी का आभार जताया।
उक्त अवसर ओमप्रकाश जायसवाल, अरुण कुमार यादव, संतोष, रमेश, तहउवर ,बालदेव सहित बड़ी संख्या में छात्र-छात्राएं मौजूद रहीं।



