Sonbhadra News : अल्ट्राटेक वर्कर्स यूनियन के कार्यकारिणी समिति का पुनः चुनाव कराने की मांग पर तिथि की घोषणा
पूर्व में अल्ट्राटेक वर्कर्स यूनियन के कार्यकारिणी समिति का चुनाव दिनांक 25/05/25 को विधिक नियमानुसार संपन्न हुआ था जिसको लेकर यूनियन के महामंत्री शशिकांत ने विरोध करते हुए आपत्ति पत्र दिया गया।

sonbhadra
12:47 PM, October 1, 2026
एम शर्मा (संवाददाता)
डाला (सोनभद्र)। अल्ट्राटेक वर्कर्स यूनियन के कार्यकारिणी समिति ने बैठक कर पुनः समिति का चुनाव कराने की मांग को लेकर चर्चा हुई । जिसमें पिपरी स्थित उप श्रमायुक्त कार्यालय को पत्रक सौप कर आगामी 15 अक्टूबर को चुनाव तिथि तय कर चुनाव करने की घोषणा की गई है ।
यूनियन के अध्यक्ष रमेश सिंह ने बताया पूर्व में अल्ट्राटेक वर्कर्स यूनियन के कार्यकारिणी समिति का चुनाव दिनांक 25/05/25 को विधिक नियमानुसार संपन्न हुआ था जिसको लेकर यूनियन के महामंत्री शशिकांत ने विरोध करते हुए आपत्ति पत्र दिया गया।
आपत्ति पत्र पर संज्ञान लेते हुए कार्यकारिणी समिति ने संगठन हित श्रमिक हित उद्योग हित को ध्यान में रखते हुए विवाद रहित चुनाव दिनांक 15/10/ 2026 को डाला स्थित अल्ट्राटेक वर्कर्स यूनियन कार्यालय सेक्टर सी F 42 पर समय सुबह 11:00 बजे से उपश्रमायुक्त कार्यालय पिपरी के पर्वेक्षक एवं BMS प्रदेश पदाधिकारी सहित अल्ट्राटेक वर्कर्स यूनियन से जुड़े सभी पदाधिकारी एवं सदस्यों की मौजूदगी में पुनः चुनाव कराए जाने का निर्णय लिया गया है ।




