Sonbhadra news : खलियारी आंगनबाड़ी केंद्र पर बच्चों का हुआ अन्नप्राशन संस्कार
महिला एवं बाल विकास विभाग की ओर से नगवां ब्लॉक क्षेत्र के आंगनबाड़ी केंद्र खलियारी पर शनिवार को 3 बच्चों का अन्नप्राशन संस्कार कार्यक्रम आयोजित किया गया।

sonbhadra
7:17 PM, September 26, 2026
- सेवा संकल्प अभियान के तहत माताओं को पौष्टिक आहार की दी गई जानकारी
अवधेश पटेल (संवाददाता)
वैनी (सोनभद्र)। महिला एवं बाल विकास विभाग की ओर से नगवां ब्लॉक क्षेत्र के आंगनबाड़ी केंद्र खलियारी पर शनिवार को 3 बच्चों का अन्नप्राशन संस्कार कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम ग्राम प्रधान आरती जायसवाल की अध्यक्षता में संपन्न हुआ।
क्षेत्रीय सुपरवाइजर कुसुम देवी ने बताया कि सेवा संकल्प अभियान के तहत आंगनबाड़ी केंद्रों पर बच्चों के पोषण और माताओं को स्वास्थ्य संबंधी जानकारी देने के लिए कार्यक्रम आयोजित किए जा रहे हैं। उन्होंने बताया कि जन्म के बाद छह माह तक शिशु के लिए मां का दूध ही प्रमुख आहार होता है। इसके बाद बच्चे को धीरे-धीरे पूरक आहार देना शुरू किया जाता है।
अन्नप्राशन के अवसर पर बच्चों को पौष्टिक आहार के रूप में सूजी की खीर खिलाई गई। साथ ही माताओं को पालक, गाजर, दाल समेत अन्य पौष्टिक खाद्य पदार्थों के सेवन और पोषण संबंधी जानकारी दी गई।
आंगनबाड़ी कार्यकत्री रुकमणी देवी ने बताया कि कार्यक्रम का उद्देश्य मां और बच्चे के स्वास्थ्य, पोषण तथा सुरक्षित मातृत्व से जुड़ी आवश्यक जानकारी उपलब्ध कराना है, जिससे बच्चों का समुचित विकास हो सके और माताएं भी स्वस्थ रहें।
कार्यक्रम में आशा कार्यकत्री रीना देवी, सहायिका रीता देवी सहित बड़ी संख्या में महिलाएं और बच्चे मौजूद रहे।




