ज्ञापन के माध्यम से प्रतिनिधिमंडल ने मांग करते हुए कहा कि "जनपद के सभी ब्लाकों की नियमित व संविदा एएनएम का अवरुद्ध व कटा वेतन इसी माह के वेतन में जोड़ कर दिया जाए, विकासखंड चोपन की 35 एएनएम का फरवरी माह में 2 दिन (15 फरवरी व 19 फरवरी) का वेतन काटा गया था उसे तत्काल जारी किया जाए, 17 स्थल पर वैक्सीन पहुंचाने हेतु AVD का प्रबंध किया जाए, समस्त एएनएम का सर्विस बुक अपडेट करके दिखाया जाए, 10 वर्ष पूर्ण कर चुकी एएनएम का 4200 ग्रेड पे फिक्सेशन करते हुए एसीपी तत्काल लगाया जाए, कोड क्या देश के बाद भी जिन एएनएम का 2800 ग्रेड पे के एरियर का भुगतान नहीं किया गया है उसे तत्काल किया जाए, AVD का भुगतान तत्काल कराया जाए, एएनएम का एनपीएस कटौती करते हुए संबंधित एएनएम को सूचित किया जाए, एएनएम की वरिष्ठता सूची अपडेट कराई जाए, सिर्फ एएनएम से संबंधित पोर्टल पर ही कार्य लिया जाए तथा विकासखंड चोपन की तीन एएनएम के बीएलओ ड्यूटी हटाई जाए।"