Sonbhadra News : सर्वाइकल कैंसर एवं ब्रेस्ट कैंसर से बचाव हेतु ANM और CHO को किया गया प्रशिक्षित
जनपद में कार्यरत एक महिला चिकित्सक, 66 सीएचओ एवं 12 एएनएम (प्रथम एवं द्वितीय बैच) को सर्वाइकल कैंसर एवं ब्रेस्ट कैंसर पर प्रशिक्षण प्रदान किया।

sonbhadra
6:44 PM, August 22, 2024
आनन्द कुमार चौबे (संवाददाता)
सोनभद्र । राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन कार्यक्रम के अंतर्गत दो दिवसीय नेशनल प्रोग्राम फॉर प्रिंवेशन एण्ड कन्ट्रोल ऑफ कैंसर, डायबिटीज, कार्डियोवेस्कुलर डिजीज एण्ड स्ट्रोक (एनपीसीडीसीएस एनपीएनसीडी) कार्यक्रम के अंतर्गत सर्वाइकल कैंसर एवं ब्रेस्ट कैंसर पर एक दिवसीय प्रशिक्षण का आयोजन मुख्य चिकित्साधिकारी डॉ0 अश्वनी कुमार की अध्यक्षता में मुख्य चिकित्साधिकारी कार्यालय सभागार में आयोजित किया गया है। उक्त प्रशिक्षण कार्यक्रम में अपर मुख्य चिकित्साधिकारी/नोडल एनसीडी डॉ0 प्रेमनाथ ने प्रतिभाग किया।
उक्त प्रशिक्षण कार्यक्रम में जिला संयुक्त चिकित्सालय गाईनोकोलॉजिस्ट डॉ0 मोनिका सिंह ने जनपद में कार्यरत एक महिला चिकित्सक, 66 सीएचओ एवं 12 एएनएम (प्रथम एवं द्वितीय बैच) को सर्वाइकल कैंसर एवं ब्रेस्ट कैंसर पर प्रशिक्षण प्रदान किया, जिसके पश्चात उपकेंद्र स्तरीय आयुष्मान आरोग्य मन्दिरों पर सीएचओ ने सर्वाइकल कैंसर की स्क्रीनिंग का कार्य किया जायेगा, जिससे आम जनमानस को उक्त बीमारी के प्रति जागरूक करते हुए ससमय सकीनिंग कर सर्वाइकल कैंसर के लक्षणों की पहचान कर उपचार हेतु उच्च स्वास्थ्य इकाईयों पर रेफर कर उपचार कराया जा सके।




