Sonbhadra News : अंजुमन कमेटी महुली के निर्विरोध सदर बने कलामुद्दीन सिद्दिकी
हाफिज मुहम्मद सिकंदर रिजवी ने कहा कि नई समिति गंगा जमुनी तहजीब पेश करेगी

सोनभद्र
4:39 PM, November 9, 2024
धर्मेन्द्र गुप्ता (संवाददाता)
विंढमगंज (सोनभद्र)। दुद्धी विकास खंड के महुली स्थित इस्लाहुल मुस्लेमीन अंजुमन कमेटी के चुनाव में कलामुद्दीन सिद्दीकी को निर्विरोध सदर चुन लिया गया। चुनाव के आडिटर अनवर आलम ने बताया कि दो व तीन नवंबर को नयी कमेटी के चुनाव के लिए नामांकन दाखिल किया गया था। पांच नवंबर को नामांकन वापसी के लिए समय निर्धारित था। इस दौरान नयी कमेटी के लिए सदर, सेक्रेटरी, व खजांची के लिए मात्र एक एक आवेदन ही आये। इस तरह कलामुद्दीन सिद्दीकी को सदर, मोहम्मद युनूस को सेक्रेटरी व मोहम्मद मुस्तकीम को खजांची पद के लिए निर्विरोध चुन लिया गया। हाफिज मुहम्मद सिकंदर रिजवी ने नयी कमेटी के सभी पदाधिकारियों को शपथ दिलाई। उन्होंने कहा कि नयी कमेटी गंगा जमुनी तहजीब पेश करेगी।




