Sonbhadra News : बदहाल सड़क से परेशान आक्रोशित भाजपाइयों ने प्रभारी मंत्री को सौपा ज्ञापन
वर्षों से जर्जर व गढ्ढायुक्त कोन-तेलगुडवा विण्डमगंज मार्ग का खामियाजा भुगत रहे क्षेत्रवासियों मे काफी आक्रोश देखा जा रहा है । जिसका खामियाजा ग्रामीण समेत भाजपा कार्यकर्ताओं को भी झेलना पड़ रहा है।

sonbhadra
12:02 AM, September 8, 2024
पी0के0 विश्वकर्मा (संवाददाता)
■ वर्षों से गढ्ढायुक्त है कोन तेलगुडवा कोन मार्ग
कोन (सोनभद्र) । वर्षों से जर्जर व गढ्ढायुक्त कोन- तेलगुडवा विण्डमगंज मार्ग का खामियाजा भुगत रहे क्षेत्रवासियों मे काफी आक्रोश देखा जा रहा है । जिसकी खामियाजा क्षेत्र के ग्रामीणों समेत भाजपा कार्यकर्ताओं को भी झेलना पड रहा है। जिससे आक्रोशित व परेशान कार्यकर्ताओं ने शनिवार को ब्लाक प्रमुख प्रतिनिधि शशांक शेखर मिश्रा व मंडल अध्यक्ष के नेतृत्व मे दर्जनों भाजपा कार्यकर्ताओं ने एकजुट होकर भ्रमण पर आये जिले के प्रभारी मंत्री/ स्वास्थ्य व न्यायालय पंजियन शुल्क मंत्री रविन्द्र जायसवाल के ओबरा आगमन पर क्षेत्रीय कार्यकर्ताओं समेत ग्रामीणों ने कोन तेलगुडवा सडक बनाने की मांग को लेकर ओबरा पहुंचे कर जल्द सडक निर्माण कराने को लेकर नारेबाजी करते हुये सडक निर्माण कराने को लेकर मंत्री जी को ज्ञापन सौपा, प्रमुख प्रतिनिधि शशांक शेखर मिश्रा ने कहा कि आये दिन क्षेत्रवासियों का शिकायत सडक निर्माण को लेकर मिलता रहा है जो लगभग दस वर्षों से गढ्ढायुक्त है जिसकी खामियाजा हम कार्यकर्ताओं के साथ साथ पूरे क्षेत्रवासी क्षेल रहे है।जबकि उक्त सडक क्षेत्र से बालू परिवहन से करोड़ों की राजस्व भी वसूली होती है इसके वाउजूद भी उक्त सडक का मरम्मत नहीं होने से क्षेत्रवासी परेशान है।उक्त सडक से विकास खण्ड के हजारों लोग प्रतिदिन आवागमन करते है,सबसे ज्यादा परेशानी मरीजों को है कितने लोग रास्ते मे ही दम तोड दे रहे है। इसके अलावा भाजपा मंडल अध्यक्ष सुनील जायसवाल ने भी ज्ञापन सौपा, इस मौके पर मुख्य रूप से प्रमुख प्रतिनिधि शशांक मिश्रा,मंडल अध्यक्ष सुनील जायसवाल, पूर्व प्रमुख वंशीधर, विनोद गुप्ता, बृजकुमार जायसवाल, भोजराज कन्नौजिया,महगुंराम, राकेश तिवारी, लल्लन तिवारी,जमुना पासवान समेत दर्जनों कार्यकर्ता शामिल रहे।कार्यकर्ताओं ने बताया कि मंत्री जी ने जल्द सडक बनवाने का आश्ववान दिये है।जबकि इसके पहले भी उक्त सडक मरम्मत को लेकर सदर विधायक भूपेश चौबे ने भी विधानसभा मे मामला उठा चूके है।




