Sonbhadra News : सीएम योगी की मां पर आपत्तिजनक टिप्पणी करने पर नाराज भाजपा नेताओं ने मौलाना सलीम के खिलाफ किया प्रदर्शन
सीएम योगी की माता पर बिहार के एक मौलाना अब्दुल्ला सलीम द्वारा अमर्यादित भाषा का इस्तेमाल किया गया । इसी के विरोध में भाजपा के पदाधिकारियों, कार्यकर्ताओं एवं हिन्दू संगठनों द्वारा पुतला फूँका गया।

sonbhadra
7:32 PM, March 9, 2026
घनश्याम पांडे (संवाददाता)
ओबरा (सोनभद्र)। भारतीय जनता पार्टी ओबरा मण्डल के मण्डल अध्यक्ष शिवनाथ जायसवाल की अध्यक्षता में आज ओबरा नगर के सुभाष तिराहे पर उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की माता पर बिहार के एक मौलाना अब्दुल्ला सलीम द्वारा रमजान के दौरान एक धार्मिक सभा में बेहद अमर्यादित भाषा का इस्तेमाल किया गया । इसी अभद्र और आपत्तिजनक टिप्पणी किए जाने के विरोध में भाजपा के पदाधिकारियों, कार्यकर्ताओं एवं हिन्दू संगठनों द्वारा पुतला फूंका गया। भाजपा के पदाधिकारियों,कार्यकर्ताओं एवं हिंदू संगठनों ने इसे मां का अपमान बताते हुए कड़ी सजा की मांग की और सलीम द्वारा की गई अभद्र टिप्पणी पर गहरा रोष व्यक्त किया। इस अवसर पर उमेश सिंह, रजत भाटिया, नितेश सिंह राम निवास तोमर,पटेल सतीश पांडे ए विकास सिंह संदीप सिंह,सुनील सिंह अनुज त्रिपाठी प्रेमलता सरिता सिंह अरविंद सोनी अविनाश कुशवाहा शिवेंद्र दुबे, उमेश चंद्र संतोष कुशवाहा कन्हैया, पुष्पा दूबे, राजू भट्टी, विजय पटेल,सर्वेश दुबे ओम प्रकाश, रामलाल जायसवाल विभाग अविनाश सिंह इत्यादि लोग उपस्थित रहे।



