Sonbhadra News : केंद्र सरकार के दमनकारी रवैये से नाराज कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने मांगा शिक्षा मंत्री व प्रधानमंत्री का इस्तीफा
जिला कांग्रेस कमेटी सोनभद्र के अध्यक्ष रामराज सिंह गोंड के नेतृत्व में आज सोनभद्र के कांग्रेस जनों ने केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे की मांग को लेकर सड़क पर पैदल मार्च किया ।

sonbhadra
5:34 PM, July 22, 2026
शांतनु कुमार/आनंद चौबे
सोनभद्र। जिला कांग्रेस कमेटी सोनभद्र के अध्यक्ष रामराज सिंह गोंड के नेतृत्व में आज सोनभद्र के कांग्रेस जनों ने केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे की मांग को लेकर सड़क पर पैदल मार्च किया । धर्मेंद्र प्रधान के प्रतीकात्मक पुतले को लेकर कांग्रेसजन जिला कांग्रेस कमेटी के कार्यालय से पैदल मार्च करते हुए स्वर्ण जयंती चौक जा रहे थे । उसी दौरान रास्ते में पुलिस ने युथ कांग्रेस के महासचिव रोहिल मिश्रा और मृदुल मिश्रा से जबरदस्ती पुतले को छीन लिया । लेकिन कांग्रेस जनों का हौसला कम नहीं हुआ । वह आगे बढ़ते रहे और स्वर्ण जयंती चौक पहुंचे । पूरी सड़क धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफा के नारों से गुज रही थी । सोनभद्र नगर के स्वर्ण जयंती चौक पर एक सभा करके मार्च का समापन किया गया ।
इस दौरान जिलाध्यक्ष रामराज सिंह गोंड ने कहा कि यह नरेंद्र मोदी की लोकतंत्र विरोधी सरकार संसद के विपक्ष के नेता राहुल गांधी को घसीट कर हिरासत में लेने का काम किया । साथ ही प्रियंका गांधी और अखिलेश यादव को भी बलपूर्वक हिरासत में लिया गया, जो लोकतंत्र नहीं तानाशाही दिखती है । कांग्रेस जिलाध्यक्ष रामराज गोंड ने कहा कि पुलिस कांग्रेस कार्य कर्ताओं को परेशान कर रही है। उसके बाद सिर्फ शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान ही नहीं बल्कि प्रधानमंत्री मोदी का भी इस्तीफा चाहिए।
पूर्व पीसीसी अध्यक्ष ज्ञानेंद्र त्रिपाठी ने कहा कि केंद्र की भाजपा सरकार ने देश को घोर महंगाई और अंधेरे में धकेल दिया है। देश का हर तबका इस सरकार से त्रस्त हो चुका है और इस सरकार को बदलना चाहता है । पूर्व शहर अध्यक्ष राजीव त्रिपाठी ने कहा कि छात्रों के भविष्य को बर्बाद करने वाली भाजपा की सरकार लोकतंत्र की सरेआम हत्या कर रही है । 20 जुलाई को प्रदर्शन में जिस तरह से बाहरी गुंडे आकर बच्चों को पीटने का काम किया है, उसकी जांच होनी चाहिए।
महिला कांग्रेस की पूर्व अध्यक्ष संगीता श्रीवास्तव ने कहा कि देश की महिलाओं के साथ भाजपा की सरकार अत्याचार कर रही है झूठे वादे कर रही है बड़ी संख्या में महिलाओं को आगे आना चाहिए अपने न्याय और अधिकार की बात करनी चाहिए ।
यूथ कांग्रेस के जिला अध्यक्ष शशांक मिश्रा ने कहा कि छात्रों और युवाओं की लड़ाई हम सब देश के नेता राहुल गांधी के साथ कंधे से कंधा मिलाकर लड़ेंगे और छात्रों को उनका हक और अधिकार दिला कर रहेंगे ।
पैदल मार्च में जिलाध्यक्ष रामराज सिंह गौड़, पूर्व शहर अध्यक्ष राजीव त्रिपाठी, पूर्व प्रदेश सचिव ज्ञानेंद्र त्रिपाठी, पूर्व प्रदेश सचिव जितेंद्र पासवान, जिला उपाध्यक्ष संगीता श्रीवास्तव, वरिष्ठ नेता जगदीश मिश्रा, गोपाल स्वरूप पाठक, पिछड़ा प्रकोष्ठ के प्रदेश उपाध्यक्ष सेतराम केसरी, यूथ कांग्रेस के जिला अध्यक्ष शशांक मिश्रा, आरटीआई के जिला अध्यक्ष श्रीकांत मिश्रा, ओबरा के नगर अध्यक्ष सिद्धार्थ प्रजापति, पीसीसी सदस्य राजबली पांडे, शिक्षा प्रकोष्ठ के अध्यक्ष राहुल त्रिपाठी, पिछड़ा प्रकोष्ठ के अध्यक्ष हिमाचल साहनी ,जिला कांग्रेस कमेटी के महासचिव दयाशंकर पांडे, जिला सचिव आशीष सिंह, जिला महासचिव बाबूलाल पनिका, जिला सचिव शेखर शरण सिंह, जिला सचिव शीतला सिंह पटेल, यूथ कांग्रेस के मृदुल मिश्रा, शहर कांग्रेस कमेटी के उपाध्यक्ष प्रदीप चौबे, जयशंकर भारद्वाज, चतरा ब्लॉक अध्यक्ष सुनील मिश्रा, शहर उपाध्यक्ष प्रांजल, श्रीवास्तव शाहिद कांग्रेस के कई कार्यकर्ता और पदाधिकारी शामिल है।




