Sonbhadra News : पत्नी की विदाई नहीं होने से क्षुब्ध युवक बना 'शोले का वीरू', हाइटेंशन टॉवर पर चढ़ किया घंटों ड्रामा
जिले के रॉबर्ट्सगंज थाना क्षेत्र में आज उस समय हड़कंप मच गया जब पत्नी की विदाई न होने से नाराज़ एक युवक 150 फीट ऊँचे मोबाइल टॉवर पर चढ़ गया। देखते ही देखते घटना स्थल पर भारी भीड़ जमा हो गई और पूरे..…

sonbhadra
7:41 PM, February 15, 2026
आनन्द कुमार चौबे (संवाददाता)
सोनभद्र । जिले के रॉबर्ट्सगंज थाना क्षेत्र में आज उस समय हड़कंप मच गया जब पत्नी की विदाई न होने से नाराज़ एक युवक 150 फीट ऊँचे मोबाइल टॉवर पर चढ़ गया। देखते ही देखते घटना स्थल पर भारी भीड़ जमा हो गई और पूरे इलाके में अफरा-तफरी का माहौल बन गया।
मिली जानकारी के अनुसार, करमा थाना क्षेत्र के मगरदहा निवासी विश्राम कुमार (23वर्ष) पुत्र जंगी प्रधान आज शाम अपने ससुराल ग्राम छपका में पत्नी की विदाई हेतु आया था। पारिवारिक कारणों से विदाई न होने पर क्षुब्ध होकर होकर विश्राम 33 हजार के हाईटेंशन विद्युत टावर पर चढ़ गया। घटना की सूचना मिलते ही क्षेत्राधिकारी नगर रणधीर मिश्रा तत्काल पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंच गए। स्थिति की गंभीरता को देखते हुए सीओ सिटी संयम, धैर्य एवं संवाद स्थापित कर युवक को समझाने में जुट गए।
पुलिस लगातार युवक से बातचीत करती रही साथ ही भीड़ को भी नियंत्रित किया ताकि कोई अप्रिय स्थिति न बने। अंततः अधिकारियों की घंटों की कोशिश रंग लाई और कृष्णा को सुरक्षित नीचे उतार लिया गया। युवक के नीचे आने के बाद पुलिस और प्रशासन ने राहत की सांस ली।




