Sonbhadra News : चोपन में अराजकतत्वों ने अम्बेडकर प्रतिमा को किया खंडित, लोगों में नाराजगी
चोपन नगर पंचायत क्षेत्र के चोपन गाँव में स्थापित अम्बेडकर प्रतिमा को किसी अराजकतत्वों ने खंडित कर दिया। प्रतिमा को खंडित होने की सूचना के बाद लोगों में नाराजगी देखी जा रही है ।

sonbhadra
11:57 AM, November 10, 2026
घनश्याम पांडेय/विनीत शर्मा (संवाददाता)
चोपन (सोनभद्र) । चोपन में चौकी खुलने के बाद भी न कानून व्यवस्था सुधरी और न लोगों में कानून का डर नहीं रहा। चोपन गांव में संविधान निर्माता डा0 भीमराव आंबेडकर की प्रतिमा को खंडित किए जाने का मामला सामने आया है। घटना के बाद लोगों में नाराजगी देखी जा रही है। फिलहाल सीओ घटना स्थल पर पहुंचकर जांच कर रहे हैं।
जानकारी के मुताबिक चोपन नगर पंचायत क्षेत्र के चोपन गाँव में स्थापित अम्बेडकर प्रतिमा को किसी अराजकतत्वों ने खंडित कर दिया। प्रतिमा को खंडित होने की सूचना के बाद लोगों में नाराजगी देखी जा रही है । बताया जा रहा है कि सीओ ने कारीगर को बुलाकर खंडित प्रतिमा को ठीक करने की बात कही है ।
फिलहाल चेयरमैन उस्मान अली और पूर्व प्रधान लवकुश भारती ने घटना की निंदा करते हुए दोषियों के खिलाफ कार्यवाही की मांग की है ।




