Sonbhadra News : धूमधाम से मनाया गया अनंत चतुर्दशी त्योहार
मंगलवार की रात अनंत चतुर्दशी पर प्रभु अनंत की पूजा बड़े विधि विधान से की गई। नगर के श्रीरामेश्वर रामलीला मंच पर मुकुट पूजा पंडित ने विधि विधान से मंत्रोच्चार के साथ कराई।

sonbhadra
6:41 PM, September 18, 2024
राजकुमार गुप्ता (संवाददाता)
घोरावल (सोनभद्र) । मंगलवार की रात अनंत चतुर्दशी पर प्रभु अनंत की पूजा बड़े विधि विधान से की गई। नगर के श्रीरामेश्वर रामलीला मंच पर मुकुट पूजा पंडित ने विधि विधान से मंत्रोच्चार के साथ कराई। रामलीला मंचन से पूर्व मुकुट पूजा की जाती है। जिसमें रामलीला मंचन में प्रयुक्त होने वाले मुकुट वस्त्र समेत शस्त्रों की पूजा होती है। मंगलवार की रात श्रीरामेश्वर रामलीला मंच पर सजावट कर पूजा हुई। जिसमें नगर के सैकड़ों श्रद्धालु व बच्चों तथा युवाओं द्वारा श्री हरि के जयकारे से नगर गूंज उठा। इस मौके पर समिति के पारस मोदनवाल, सुरेश चौधरी, वीरेंद्र मोदनवाल, विजय कुमार, राम सजीवन, सोनू, कार्तिकेय, युवराज समेत कई श्रद्धालु उपस्थित रहे। नगर मे प्राचीन रामलीला कमेटी ने पुरानी बाजार मे मुकुट पूजा की। बड़े सुंदर ढंग से जगमग झालर व पेड़ पौधों से उस स्थान को सजाया गया। जहां भगवान राम, लक्ष्मण व माता सीता के मुकुट तथा तीर धनुष तलवार आदि की पूजा की गई। वहाँ नगर के प्रयाग दास, बलराम ,फूलचंद तथा पुरानी रामलीला कमेटी के अध्यक्ष अरविंद कुमार, कोषाध्यक्ष किशन कन्हैया आदि लोग मौजूद रहे।




