Sonbhadra News : आनंद राज सिंह को मिली 22वीं रैंक, बने नायब तहसीलदार

उत्तर प्रदेश लोक सेवा आयोग द्वारा घोषित UPPCS 2024 के अंतिम परिणाम में सोनभद्र के घोरावल तहसील के केवली गांव निवासी आनंद राज सिंह ने 22वीं रैंक हासिल कर नायब तहसीलदार का पद प्राप्त किया है।

news-img

sonbhadra

12:46 PM, March 30, 2026

Whatsapp चैनल फॉलो करे !

राजकुमार गुप्ता (संवाददाता) 

घोरावल (सोनभद्र) । उत्तर प्रदेश लोक सेवा आयोग द्वारा घोषित UPPCS 2024 के अंतिम परिणाम में सोनभद्र के घोरावल तहसील के केवली गांव निवासी आनंद राज सिंह ने 22वीं रैंक हासिल कर नायब तहसीलदार का पद प्राप्त किया है। यह उनकी दूसरी कोशिश थी। उनकी इस उपलब्धि से पूरे जनपद में खुशी का माहौल है। और लोग इसे जिले के लिए गौरव का क्षण बता रहे हैं।

आनंद राज सिंह ने लगभग चार वर्षों की निरंतर मेहनत, अनुशासन और लगन से यह सफलता प्राप्त की है। उन्होंने अपनी प्रारंभिक शिक्षा घोरावल क्षेत्र के संत कीनाराम विद्यालय से पूरी की। बचपन से ही मेधावी रहे आनंद ने पढ़ाई के साथ-साथ अपने व्यवहार और अनुशासन से शिक्षकों व सहपाठियों के बीच एक विशेष पहचान बनाई थी। उच्च शिक्षा के बाद उन्होंने प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी के लिए प्रयागराज का रुख किया। वहां रहकर उन्होंने लगातार चार वर्षों तक कड़ी मेहनत की, जिसका परिणाम अब सामने आया है। आनंद एक साधारण मध्यम वर्गीय परिवार से संबंध रखते हैं। उनके पिता आत्मानंद सिंह एक व्यवसायी हैं और माता मंजू सिंह गृहणी हैं। परिवार ने हर कदम पर उनका साथ दिया और उन्हें कभी संसाधनों की कमी महसूस नहीं होने दी। उनके जीवन में एक कठिन दौर तब आया जब उनके बड़े भाई अनुराग सिंह का एक दुर्घटना में निधन हो गया। इस दुखद घटना ने पूरे परिवार को झकझोर दिया था, लेकिन आनंद ने हिम्मत नहीं हारी और अपने लक्ष्य की ओर निरंतर बढ़ते रहे।

पढ़ाई के साथ-साथ आनंद की खेलकूद में भी गहरी रुचि रही है। वे स्कूल के विभिन्न कार्यक्रमों और प्रतियोगिताओं में सक्रिय रूप से हिस्सा लेते रहे। इस सफलता के बावजूद आनंद का लक्ष्य अभी और बड़ा है। वे भविष्य में भारतीय प्रशासनिक सेवा (IAS) में चयनित होकर देश की सेवा करना चाहते हैं। उनकी यह उपलब्धि जिले के युवाओं के लिए प्रेरणा का स्रोत बन गई है।

Sponsored

सम्बंधित खबर

Sponsored
Logo

Office Address :सोनभद्र, उत्तरप्रदेश (231216)

Chief Editer :Shantanu Kumar Biswas

Contact Us :+91 9415873885

Email:info.janpadnewslive@gmail.com

Download App

Google play store

Subscribe Now

Youtube

Janpad Mirror

Follow Us

Developed By  SpriteEra IT Solutions Pvt. Ltd.
© Copyright Janpad News Live 2024. All rights reserved.