Sonbhadra News : घर में घुसते -घुसते बचा अनियंत्रित ट्रक,बाल-बाल बचे परिजन
स्थानीय कोतवाली क्षेत्र के अमवार तिराहे के पास सोमवार तड़के एक बड़ा हादसा होते-होते टल गया। तेज रफ्तार ट्रक अचानक अनियंत्रित होकर एक घर में जा घुसा, जिससे घर की बाहरी दीवार टूट गई

घर में घुसते -घुसते बचा ट्रक
sonbhadra
5:53 PM, February 11, 2025
रमेश (संवाददाता )
दुद्धी, सोनभद्र। स्थानीय कोतवाली क्षेत्र के अमवार तिराहे के पास सोमवार तड़के एक बड़ा हादसा होते-होते टल गया। तेज रफ्तार ट्रक अचानक अनियंत्रित होकर एक घर में जा घुसा, जिससे घर की बाहरी दीवार टूट गई और अंदर का सामान क्षतिग्रस्त हो गया। गनीमत रही कि हादसे के वक्त घर के लोग अंदर नहीं थे, वरना बड़ी अनहोनी हो सकती थी।जानकारी के मुताबिक, ट्रक तेज रफ्तार में था और ड्राइवर को झपकी आ रही थी। इसी कारण ट्रक का संतुलन बिगड़ा और वह सीधे घर में जा टकराया। हादसे के बाद चालक ट्रक लेकर भागने की कोशिश कर रहा था, लेकिन पास में बनी नगर पंचायत की बड़ी नाली में ट्रक का पहिया फंस गया, जिससे वह फरार नहीं हो सका।घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और चालक को पकड़ लिया। पुलिस अब पूरे मामले की जांच कर रही है।




