Sonbhadra News : हल बैल से खेत की जुताई कर रहे बुजुर्ग की हुई मौत
जुगैल थाना क्षेत्र अंतर्गत ग्राम बडगवा में हल बैल से खेत की जुताई कर रहे लक्ष्यण 62 वर्ष पुत्र फौजदार निवासी बडगवां अचानक गिर गये।

sonbhadra
7:52 PM, July 14, 2026
घनश्याम पांडेय/रविंद्र पाठक (संवाददाता)
जुगैल् (सोनभद्र) । जुगैल थाना क्षेत्र अंतर्गत ग्राम बडगवा में हल बैल से खेत की जुताई कर रहे लक्ष्यण 62 वर्ष पुत्र फौजदार निवासी बडगवां अचानक गिर गये, जैसे ही इसकी जानकारी घरवालों को हुई तो तुरंत घर वाले उन्हें लेकर चोपन इलाज के लिये चल दिये लेकिन रास्ते में ही उनकी मौत हो गई। जिसके बाद घर वाले उन्हे घर ले गये । उधर अचानक हुई मौत से परिजनों का रो-रो कर बुरा हाल है |




