Sonbhadra News : वृद्धाश्रम में बुजुर्ग ने संदिग्ध परिस्थितियों फांसी लगाकर की आत्महत्या, जांच में जुटी पुलिस
जिले के रॉबर्ट्सगंज कोतवाली क्षेत्र के लोढ़ी स्थित एक वृद्धाश्रम में 65 वर्षीय राम जियावन ने संदिग्ध परिस्थितियों में बाथरूम में फांसी के फंदे से लटकर आत्महत्या कर ली। सुचना पाकर मौके पर पहुँची.....

वृद्धाश्रम में जाँच करती पुलिस.....
sonbhadra
1:30 PM, December 25, 2025
आनन्द कुमार चौबे (संवाददाता)
सोनभद्र । जिले के रॉबर्ट्सगंज कोतवाली क्षेत्र के लोढ़ी स्थित एक वृद्धाश्रम में 65 वर्षीय राम जियावन ने संदिग्ध परिस्थितियों में बाथरूम में फांसी के फंदे से लटकर आत्महत्या कर ली। सुचना पाकर मौके पर पहुँची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमॉर्टम के लिए जिला अस्पताल भेजवा दिया।
वृद्धाश्रम के केयरटेकर ने बताया कि "राम जियावन अपनी पत्नी के साथ कई वर्षों से लोढ़ी स्थित इस वृद्धाश्रम में रह रहे थे, उनकी सरहज भी यहीं पर रहती थीं। घटना की सूचना पाकर मौके पर पहुँची स्थानीय पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमॉर्टम के लिए लोढ़ी स्थित पोस्टमॉर्टम हॉउस भेजवा दिया गया। वहीं मौके पर पहुँची फोरेंसिक टीम ने भी जरूरी साक्ष्य जुटाए।"
मृतक की पत्नी ने कोई स्पष्ट कारण नहीं बताया है। वृद्धाश्रम में रह रही एक बुजुर्ग महिला ने बताया कि उन्होंने सुबह 4 बजे पानी लेने के दौरान बाथरूम में शव देखा। शव सफेद धोती में लिपटा हुआ था, जिससे वह डर गईं। धीरे-धीरे अन्य लोगों को भी घटना की जानकारी हुई। मृतक सभी से प्रेम से बात करते थे।
वृद्धाश्रम में रह रहे अन्य बुजुर्गों ने बताया कि "राम जियावन मानसिक रूप से परेशान रहते थे। पारिवारिक तनाव को इसका कारण बताया जा रहा है।"
वहीं समाज कल्याण अधिकारी ज्ञानेंद्र सिंह भदौरिया ने बताया कि "उन्हें सुबह 9 बजे के आस-पास संचालक द्वारा घटना की जानकारी दी गई। उन्होंने तत्काल पुलिस को सूचित किया और सीओ व डीएम से भी बात की।"
वहीं सीओ सीटी रणधीर सिंह ने बताया कि "पुलिस मामले की जाँच कर रही है, पोस्टमॉर्टम रिपोर्ट आने के बाद ही अग्रिम विधिक कार्यवाही की जाएगी।"



