Sonbhadra News : सफ़ेद हाँथी साबित हो रही अमवार पेयजल परियोजना, कई वर्षों बाद भी सुखी हैं नल की टोटियाँ
दुद्धी तहसील क्षेत्र के अमवार स्थित जलजीवन मिशन से निर्मित अमवार ग्रामीण पेयजल योजना से अभी तक पेयजल का आपूर्ति नही किये जाने से दुद्धी ब्लॉक के कई गाँव के ग्रामीणों मे आक्रोश है। ग्राम पेयजल......

sonbhadra
3:55 PM, November 12, 2025
राजा (संवाददाता)
अमवार । दुद्धी तहसील क्षेत्र के अमवार स्थित जलजीवन मिशन से निर्मित अमवार ग्रामीण पेयजल योजना से अभी तक पेयजल का आपूर्ति नही किये जाने से दुद्धी ब्लॉक के कई गाँव के ग्रामीणों मे आक्रोश है। ग्राम पेयजल समूह योजना केवल कागज़ों में ही सीमित रह गई है।
बताते चलें कि योजना शुरू हुए कई वर्ष बीत चुके हैं, लेकिन आज तक ग्रामीणों को पाइपलाइन के माध्यम से जलापूर्ति शुरू नहीं हो सकी है। ग्रामीणों का कहना है कि योजना के तहत टंकी व पाइपलाइन तो बनाई गई, परंतु जल आपूर्ति कभी आरंभ नहीं की गई। गर्मी और सूखे के मौसम में लोगों को पानी के लिए कई किलोमीटर दूर तक जाना पड़ता है। अमवार ग्रामीण पेयजल समुह का निर्माण 2020 मे प्रारंभ हुआ था और 2022- 23 मे पुरा करना था, लेकिन यह अभी तक निर्माण पुरा नही हो सका है|।
गांव के विनय, राजू, अनिल सहित अन्य ग्रामीणों ने बताया कि उन्होंने कई बार जनप्रतिनिधियों और अधिकारियों से गुहार लगाई, लेकिन अब तक कोई ठोस कदम नहीं उठाया गया। इससे ग्रामीणों में भारी नाराज़गी है। ग्रामीणों ने प्रशासन से मांग की है कि जल्द से जल्द पेयजल आपूर्ति शुरू की जाए, ताकि लोगों को पीने के पानी के संकट से राहत मिल सके।
कार्यदायी संस्था के साईट इंजीनियर अनिमेष बेहरा ने बताया कि टेस्टिंग का कार्य अभी चल रहा है, दिधुल ठेमा नदी तक टेस्टिंग किया जा चुका है। अभी ग्रामीण को पेयजल नही दिया गया है।




