Sonbhadra News : गंदगी से पटे अमृत सरोबर तालाब की नहीं हुई सफाई, छठ पूजा करने मजबूर होना पड़ेगा महिलाओं को
मधुपुर कस्बे में स्थित अमृत सरोवर दर्जा प्राप्त तालाब में कस्बे के घरों से निकलने वाला गन्दा पानी मिश्रित हो कर भरे गये तालाब में छठ पूजा मनायी जायेगी ।

गंदगी से पटा अमृत सरोबर तालाब
sonbhadra
6:20 PM, November 3, 2024
जयनाथ मौर्य (संवाददाता)
मधुपुर (सोनभद्र) । कस्बे में स्थित अमृत सरोवर दर्जा प्राप्त तालाब में कस्बे के घरों से निकलने वाला गन्दा पानी मिश्रित हो कर भरे गये तालाब में छठ पूजा मनायी जायेगी । वर्षा जल से भरने वाले तालाब के रास्ते पर अतिक्रमण के बाद अब घरों से निकल रहे गंदे पानी को तालाब में जाने वाले रास्ते में मिला दिया गया है । तालाब के अधिकांश हिस्से में पानी के ऊपर घास ही नजर आ रही है पानी का रंग काला पड़ा हुआ है, लेकिन मजबूरी में मधुपुर कस्बे का छठ पूजा में आस्था रखने वालों के लिये एकलौता बिकल्प होने के कारण गंदे पानी में खड़े हो कर अर्घ देना मजबूरी होगी । शौच गाह के रूप में इस्तेमाल हो रहे तालाब के भीटे को जे सी वी मशीन चला कर गन्दगी मिट्टी में मिश्रित कर साफ दिखाने का प्रयास रविवार को एक हिस्से में किया गया, लेकिन गन्दे पानी से भरे तालाब के पानी को साफ करने का कोई बिकल्प कहाँ मिलने वाला,तालाब पर जाने वाले रास्ते पर बाजार का अघोषित कूड़ेदान बना हुआ है। बड़े पैमाने पर प्लास्टिक और अन्य कचरे इसी रास्ते के किनारे लोग फेंकते हैं कभी कभी जला कर नष्ट किया जाता है, लेकिन रास्ते पर बिखरे ही रहते हैं ।




