Sonbhadra News : पानी की टंकी से व्यर्थ बह रहा 'अमृत', रहवासियों ने प्रदर्शन कर किया समाधान की मांग
कांशीराम आवासीय परिसर में स्थित पेयजल टंकी से बह रहे पानी के विरोध में आज रहवासियों ने सपा जिला सचिव प्रमोद यादव के नेतृत्व में प्रदर्शन किया। उन्होंने जिला प्रशासन से बेवजह बह रहे पानी को रोके......

बेवजह बह रहे पानी को लेकर कांशीराम आवास में प्रदर्शन करते रहवासी.....
sonbhadra
5:28 PM, April 2, 2026
आनन्द कुमार चौबे (संवाददाता)
सोनभद्र । कांशीराम आवासीय परिसर में स्थित पेयजल टंकी से बह रहे पानी के विरोध में आज रहवासियों ने सपा जिला सचिव प्रमोद यादव के नेतृत्व में प्रदर्शन किया। उन्होंने जिला प्रशासन से बेवजह बह रहे पानी को रोके जाने की मांग की।
इस दौरान सपा जिला सचिव प्रमोद कुमार यादव ने कहा कि "टंकी से लगातार हजारों लीटर पानी बेवजह बह रहा है। एक तरफ गर्मी शुरु होते ही पेयजल का संकट खड़ा हो गया है। वहीं दूसरी तरफ कांशीराम आवासीय परिसर में स्थित पानी टंकी से बेवजह प्रतिदिन हजारों लीटर पानी बहाया जा रहा है। बावजदू इसके नगर पालिका जल कल विभाग का ध्यान इस ओर नहीं जा रहा है। कहा कि आज लोगों के घरों तक पानी टैंकर से पहुंचाया जा रहा है और प्लांट से पानी रोड पर गिराया जा रहा है। नगर पालिका को जब इस संबंध में अवगत कराया गया तो कहा जा रहा है कि सफाई किया जा रहा है जबकि रहवासियों का कहना है कि प्रतिदिन पानी बहाया जा रहा है। रहवासियों का कहना है कि नीचे 11 हजार की लाइन भी गई है। अगर पानी बहने से करंट उतर गया तो बडे़ हादसे से इनकार नहीं किया जा सकता है। रहवासियों ने प्रतिदिन बह रहे पानी को रोके जाने की मांग की है।"
इस मौके पर सुरेश कुमार, अरविन्द भारती, रघुनाथ पटेल, दीपू भारती, अतीक अंसारी, सरोज शर्मा, राजू पासवान आदि मौजूद रहे।




