Sonbhadra News : शिवम इंटर कालेज के अमित ने बाजी मारी,वहीं इंटर में करिश्मा रही अव्वल
विद्यालय के प्रवन्धक व प्रधानाचार्य ने सभी सफल विद्यार्थियों को उनके उज्ज्वल भविष्य की शुभकामनाएं दी है

सोनभद्र
11:40 AM, April 24, 2026
धर्मेन्द्र गुप्ता (संवाददाता)
विंढमगंज (सोनभद्र) । गुरुवार को जारी यूपी बोर्ड हाई स्कूल एवं इंटरमीडिएट की बोर्ड परीक्षा में दुद्धी शिक्षा क्षेत्र के मात्र एक अग्रणी शिक्षण संस्थान शिवम इंटर कालेज की छात्र-छात्राओं ने परचम लहराया है।
दुद्धी शिक्षा क्षेत्र के अंतर्गत महुली स्थित शिवम इंटर कालेज के हाईस्कूल का छात्र अमित कुमार ने 600 में 549 अंक प्राप्त कर क्षेत्र का मान बढ़ाया है।अमित के दादा पकरी निवासी पेशे से होमगार्ड हैं।उन्होंने सफलता का श्रेय अमित के गुरुजनों को दिया है।
वहीं 600 में 542 अंक प्राप्त कर उर्वशी मिश्रा दूसरे स्थान पर तथा 600 में 511 अंक पाकर गंगाधर तृतीय स्थान पर रहे।
वहीं इंटरमीडिएट में कु करिश्मा 500 में 420 अंक प्राप्त कर स्कूल सहित महुली गांव का मान बढ़ाया है। करिश्मा ने अपने इस सफलता का श्रेय अपनी कड़ी मेहनत, माता पिता तथा गुरुजनों को दिया है।
वहीं अनामिका 500 में 407 अंक पाकर दूसरे स्थान पर तथा तथा अनामिका पटेल 500 में 399 अंक पाकर तीसरे स्थान पर रही।
विद्यालय के प्रबन्धक अजित यादव ने सभी सफल परीक्षाथियों को उनके उज्ज्वल भविष्य की शुभकामनाएं दी है।वहीं विद्यालय के प्रधानाचार्य त्रिभुवन सिंह की उपस्थिति में अव्वल सभी छात्र छात्राओं को सम्मानित किया गया।
श्री सिंह ने कहा कि लगातार शिक्षा के क्षेत्र में एक अलग पहचान रखने वाला यह कालेज हमेशा एक बेहतर शिक्षा देने के लिए कटिबद्ध है।उन्होंने यूपी बोर्ड परीक्षा में अच्छे अंक प्राप्त करने वाले छात्र छात्राओं को बधाई व शुभकामनाएं दी ।
इस मौके पर विद्यालय के वरिष्ठ लिपिक अवधनारायण यादव,शिक्षक गण संजय यादव,सुमन्त चौबे,अनूप कन्नौजिया, वीरेन्द्र कुमार,राहुल गुप्ता, देवेन्द्र कुमार, सुनील कन्नौजिया, आकांक्षा, श्वेता कमल रानी समेत अन्य कर्मचारी उपस्थित रहे।



