Sonbhadra news : अमिला धाम दर्शन कर वापस लौटने समय श्रद्धालुओं से भरी कमाण्डर घाटी पर पलटी, सभी घायल
मां अमिला घाटी पर रविवार को लगभग 10.30 बजे दर्शन कर वापस लौटते समय 13 श्रद्धालुओं से भरी कमाण्डर जीप घाटी पर अनियंत्रित होकर पलट गई

sonbhadra
8:58 PM, August 10, 2025
पीके विश्वकर्मा (संवाददाता)
★ मेराल झारखंड से भोर में गये थे दर्शन करने, वापस लौटते समय हुआ हादसा
कोन सोनभद्र । स्थानीय थाना क्षेत्र के चौकी क्षेत्र चकरिया क्षेत्र में स्थापित मां अमिला घाटी पर रविवार को लगभग 10.30 बजे दर्शन कर वापस लौटते समय 13 श्रद्धालुओं से भरी कमाण्डर जीप घाटी पर अनियंत्रित होकर पलट गई जिसमें सवार गौरीशंकर प्रजापति को गम्भीर चोटें आई हैं समेत सभी श्रद्धालुओं को चकरिया पुलिस ने इलाज हेतु कोन सीएचसी भेजवाया जहां इलाज चल रहा है। डाक्टर ने बताया कि गौरी शंकर प्रजापति को सर व हाथ में चोट लगी है शेष सभी को हल्का फुल्का चोटें आई हैं सभी खतरे से बाहर है, इलाज किया जा रहा है। घायलों में गौरीशंकर प्रजापति 40 वर्ष, सुन्दर प्रजापति 55 वर्ष, रामलाल प्रजापति 33 वर्ष,आशा देवी 45 वर्ष,रामजतन 55 वर्ष,विभा देवी 27 वर्ष सुनीता देवी 35 वर्ष, सुनील पासवान 40 वर्ष सभी निवासी ग्राम रजबंधा, थाना मेराल झारखंड बताया, श्रद्धालु रामलाल ने बताया कि हम लोग गांव के ही कमाण्डर गाड़ी बुक करके घर से 4 बजे भोर में चलें थे 9 बजे तक दर्शन पूजन करके बकरे का बली देकर लौट रहे थे कि घाटी पर अनियंत्रित होकर पलट गई संयोग अच्छा रहा कि खाई में जाने से चालक ने बचा लिया। सूचना मिलते ही कोन पुलिस मौके पर पहुंच उधर से गुजर रही पीक अप से सभी को कोन सीएचसी भेजवाते जहां इलाज चल रहा है गौरीशंकर को ज्यादा चोट लगी है शेष को हल्का फुल्का चोटें है। गाड़ी मौके पर ही पड़ी है।
इस संबंध में चौकी प्रभारी चकरिया शिवप्रकाश यादव ने बताया कि वापस लौटते समय श्रद्धालुओं से भरी कमाण्डर जीप घाटी पर पलटी गई सूचना मिलते ही मौके पर पहुंच सभी घायलों को कोन अस्पताल लाकर इलाज करवा जा रहा है, सभी कि स्थिति ठीक है। विधिक कार्रवाई की जा रही है।




