Sonbhadra News : नहीं मिला एंबुलेंस की सुविधा तो सड़क पर जन्मा बच्चा
ऐसा ही एक मामला आज जिले में देखने को मिला, जहां समय पर एंबुलेंस न मिलने पर एक गर्भवती महिला ने सड़क पर ही बच्चे को जन्म दिया।

sonbhadra
10:18 PM, October 1, 2026
विजय कुमार पटेल (संवाददाता)
बीजपुर (सोनभद्र)। हर मां-बाप का सपना होता है कि उसका बच्चा बड़े अस्पताल में पैदा हो मगर शायद उसकी किस्मत में कुछ और ही लिखा होता है। ऐसा ही एक मामला आज जिले में देखने को मिला, जहां समय पर एंबुलेंस न मिलने पर एक गर्भवती महिला ने सड़क पर ही बच्चे को जन्म दिया।
मिली जानकारी के अनुसार डोढर निवासी अर्जुन की पत्नी रेशमा को गुरुवार सुबह प्रसव पीड़ा शुरू हुई। वे डॉक्टर दिखाने के लिए एंबुलेंस को कॉल किया लेकिन एंबुलेंस नहीं आया। इसी बीच रेशम का दर्द और बढ़ गया और उसने सड़क पर ही एक बच्चे को जन्म दे दिया । बच्चे को जन्म देते ही आसपास के लोग इकट्ठा हो गए और वे भी लगातार एम्बुलेंस को बुलाने के लिए कॉल करते रहे लेकिन एम्बुलेंस नहीं आया। जिससे लोगों का गुस्सा लगातार बढ़ता जा रहा था । आखिरकार लगभग एक घंटे बाद एंबुलेंस मौके पर पहुंचा और रेशमा और नवजात को लेकर एनटीपीसी धन्वंतरी अस्पताल में भर्ती कराया । इस घटना के बाद एनटीपीसी की स्वास्थ्य एवं आपातकालीन व्यवस्था को लेकर गंभीर सवाल खड़े हो गए हैं।
बहरहाल इस घटना को लेकर परिजनों और स्थानीय लोगों में नाराजगी देखी जा रही है।




