Sonbhadra News : अभाविप काशी प्रान्त के विभाग संयोजक की जिम्मेदारी अमन जायसवाल को
शिविर का आयोजन मिर्जापुर स्थित लायन्स स्कूल लालडिग्गी में हुआ

सोनभद्र
5:48 PM, June 16, 2026
धर्मेन्द्र गुप्ता (संवाददाता)
विंढमगंज (सोनभद्र)। अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद के काशी प्रांत के अभ्यास वर्ग में थाना क्षेत्र के अंतर्गत सलैयाडिह ग्राम पंचायत के मूलनिवासी अमन जायसवाल को विभाग संयोजक नियुक्त किया गया। जिले में जल्द ही अपनी सशक्त टीम गठित कर शिक्षा के क्षेत्र में अलख जगाने का निर्देश दिया गया।
शिविर का आयोजन मिर्ज़ापुर लायंस स्कूल लालडिग्गी में आयोजित किया गया था। विभाग संयोजक अमन जायसवाल ने कहा कि शिक्षा जगत में बदलते परिवेश के चलते भारी परिवर्तन हुआ है। छात्र हित के लिए सजग विद्यार्थी परिषद नए सत्र में छात्र-छात्राओं के प्रवेश और पठन-पाठन के माहौल सृजन करने में अपनी अहम भूमिका अदा करेगा। साथ ही साथ क्षेत्र के गरीब व असहाय छात्रों को पठन-पाठन में समुचित सहयोग प्रदान किया जाएगा।
प्रतियोगी परीक्षाओं में भी सफलता के लिए समय समय पर गोष्ठी की जाएगी। बदलते परिवेश के साथ ही पठन पाठन में भी परिवर्तन हुआ है। महंगी शिक्षा नीति के बीच सरकार की योजनाओं का लाभ विद्यार्थियों को मिले इसका प्रयास कर लोगों को प्रचार प्रसार कर जानकारी दी जायेगी।




