Sonbhadra news : घाघर बैराज का जलस्तर बढ़ने से वैकल्पिक मार्ग क्षतिग्रस्त
गुरमा-मारकुंडी स्थित मीनाबाजार घाघर नदी पर पुल निर्माण के चलते बनाए गए वैकल्पिक संपर्क मार्ग को लगातार बारिश और घाघर बैराज से पानी छोड़े जाने के कारण नुकसान पहुंचा है।


Office Address :सोनभद्र, उत्तरप्रदेश (231216)
Chief Editer :Shantanu Kumar Biswas
Contact Us :+91 9415873885

Janpad Mirror
राकेश चौबे
मारकुंडी (सोनभद्र)। गुरमा-मारकुंडी स्थित मीनाबाजार घाघर नदी पर पुल निर्माण के चलते बनाए गए वैकल्पिक संपर्क मार्ग को लगातार बारिश और घाघर बैराज से पानी छोड़े जाने के कारण नुकसान पहुंचा है। इससे क्षेत्र में आवागमन प्रभावित हुआ है।
मार्ग क्षतिग्रस्त होने से स्कूली विद्यार्थियों, ग्रामीणों, मरीजों और अन्य राहगीरों को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। बारिश के चलते रास्ते पर कीचड़ और गड्ढे होने से आवागमन में दिक्कत बढ़ गई है।
जलस्तर कम होने के बाद वैकल्पिक मार्ग को दुरुस्त करने का कार्य शुरू कर दिया गया है। संबंधित विभाग और निर्माण एजेंसी की ओर से जल्द मार्ग को समतल कर आवागमन सुचारु कराने की बात कही गई है। स्थानीय लोगों ने बारिश को देखते हुए मार्ग को मजबूत बनाने की मांग की है।
सम्बंधित खबर