Sonbhadra News : बकरी खरीदने पहुंचे तेलंगाना के व्यापारियों से मारपीट का आरोप, तोड़े कार के सीसे
जनपद के बभनी क्षेत्र स्थित चपकी ग्राम पंचायत के साप्ताहिक बकरी बाजार में तेलंगाना के हिंदू व्यापारियों के साथ मारपीट और धमकी का मामला सामने आया है। यह घटना आज सुबह 9 बजे की बतायी जा रही है, जिसमें....

बभनी के चपकी में लगने वाले सप्ताहिक बकरी बाजार का दृश्य....
sonbhadra
3:47 PM, January 3, 2026
राजेश कुमार (संवाददाता)
बभनी । जनपद के बभनी क्षेत्र स्थित चपकी ग्राम पंचायत के साप्ताहिक बकरी बाजार में तेलंगाना के हिंदू व्यापारियों के साथ मारपीट और धमकी का मामला सामने आया है। यह घटना आज सुबह 9 बजे की बतायी जा रही है, जिसमें सलीम नामक एक व्यापारी पर मारपीट और धमकी देने का आरोप है।
जानकारी के अनुसार, तेलंगाना के व्यापारी समैया, मुथैया और कुमार के साथ कथित तौर पर सलीम ने मारपीट की। उन्हें दोबारा बाजार में आने पर गंभीर परिणाम भुगतने की धमकी भी दी गई। व्यापारियों की गाड़ी पर पत्थर फेंके गए और उन्हें बाजार में प्रवेश करने से रोका गया। आरोप है कि सलीम बाजार पर अपना वर्चस्व स्थापित करना चाहता था और व्यापारियों के माल खरीदने पर विवाद कर रहा था, जिससे तेलंगाना के व्यापारी बाजार से खरीदारी न कर सकें।
बभनी क्षेत्र के ग्राम पंचायत चपकी के महुअरिया मोड़ पर यह बकरी बाजार हर शनिवार को लगता है। यह बाजार स्थानीय पशुपालकों और व्यापारियों के लिए महत्वपूर्ण है, जहां देसी बकरी, मुर्गी और मुर्गे का क्रय-विक्रय होता है। यहां दूर-दराज के गांवों से भी पशुपालक अपने पशुओं के साथ पहुंचते हैं।
स्थानीय व्यापारियों के अलावा, तेलंगाना, ओडिशा, आंध्र प्रदेश, छत्तीसगढ़, झारखंड, बिहार और मध्य प्रदेश सहित विभिन्न राज्यों से सैकड़ों व्यापारी बड़े वाहनों में यहां आकर पशुधन खरीदते हैं और अपने क्षेत्रों में बेचकर मुनाफा कमाते हैं।
वहीं घटना की सूचना मिलने पर बजरंग दल के प्रखंड अध्यक्ष मनोज पाण्डेय अपनी टीम के साथ बाजार पहुंचे। उन्होंने पीड़ित व्यापारियों की सहायता की और प्रशासन से बाजार में सुरक्षा व्यवस्था सुनिश्चित करने की मांग की, ताकि भविष्य में ऐसी घटनाओं की पुनरावृत्ति न हो।
वहीं थाना प्रभारी निरीक्षक कमलेश पाल ने बताया कि "दोनों पक्ष कोई कानूनी कार्यवाही नहीं चाहते थे इसलिए दोनों पक्ष ने आपस में सुलह समझौता कर लिया।"




