Sonbhadra News : टीवीएस एजेंसी के मालिक को जबरन अगवा कर मारपीट करने का आरोप, पुलिस जांच में जुटी
सीओ प्रभात राय ने बताया कि 12 अक्टूबर की शाम करीब साढ़े सात बजे कस्बा ओबरा में स्थित टीवीएस एजेंसी के मालिक रोहित कुमार दुकान बंद करके बाइक से कॉलोनी की तरफ जा रहे थे। इसी दौरान पीछे से आई एक ब्रेजा क

sonbhadra
1:12 PM, October 13, 2026
घनश्याम पांडे (संवाददाता)
ओबरा (सोनभद्र)। ओबरा कस्बे में टीवीएस एजेंसी के मालिक के साथ मारपीट का मामला प्रकाश में आने के बाद हड़कम्प मच गया। पीड़ित की तहरीर पर पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है । प्रथम दृष्ट्या पुलिस आपसी विवाद बता रही है ।
जानकारी के मुताबिक पीड़ित रोहित कुमार ने बताया कि रोज की तरह वह सोमवार शाम एजेंसी बंद कर घर जा रहे थे तभी ब्रेजा कार सवार कुछ लोग जबरन गाड़ी में बैठाकर चोपन की तरफ ले जाने लगे और रास्ते में मारपीट की। मामला सज्ञान में आने के बाद पुलिस ने संबंधित धाराओं में मुकदमा दर्ज कर कानूनी कार्रवाई शुरू कर दी है।
सीओ प्रभात राय ने बताया कि 12 अक्टूबर की शाम करीब साढ़े सात बजे कस्बा ओबरा में स्थित टीवीएस एजेंसी के मालिक रोहित कुमार दुकान बंद करके बाइक से कॉलोनी की तरफ जा रहे थे। इसी दौरान पीछे से आई एक ब्रेजा कार ने उनकी बाइक में टक्कर मार दी। रोहित कुमार के अनुसार, कार सवार कुछ लोग उन्हें जबरन गाड़ी में बैठाकर चोपन की तरफ ले गए। रास्ते में उनके साथ मारपीट किए जाने का भी आरोप है। पीड़ित ने अपने प्रार्थना पत्र में बताया कि घटना के दौरान उनके सिर और शरीर के अन्य हिस्सों में चोटें आईं। उन्होंने संबंधित लोगों के खिलाफ कार्रवाई की मांग की है।
सीओ प्रभात राय के मुताबिक, पुलिस ने मामले में संबंधित धाराओं में मुकदमा दर्ज कर आवश्यक कानूनी कार्रवाई शुरू कर दी है। उन्होंने बताया कि अब तक की जांच में छिनेति या लूट की घटना सामने नहीं आई है। प्रारंभिक जांच में आपसी विवाद से जुड़ी कुछ बातें भी प्रकाश में आई हैं।




