Sonbhadra News : जल जीवन मिशन में कर्मचारियो के शोषण का आरोप

जल जीवन मिशन के अंतर्गत कार्य कर रही जीबीपीआर (GVPR) इंजीनियरिंग कंपनी पर स्थानीय कर्मचारियों ने शोषण का आरोप लगाया है।

news-img

sonbhadra

1:24 AM, March 26, 2026

Whatsapp चैनल फॉलो करे !

एस प्रसाद (संवाददाता)

० 12 घंटे ड्यूटी व साप्ताहिक अवकाश न मिलने पर ब्लॉक प्रमुख को सौंपा पत्र

म्योरपुर (सोनभद्र)। जल जीवन मिशन के अंतर्गत कार्य कर रही जीबीपीआर (GVPR) इंजीनियरिंग कंपनी पर स्थानीय कर्मचारियों ने शोषण का आरोप लगाया है।

बताया जा रहा है कि कर्मचारियों से प्रतिदिन 12 घंटे तक काम कराया जा रहा है, जबकि उन्हें साप्ताहिक अवकाश भी नहीं दिया जा रहा है। इसके विरोध में बड़ी संख्या में कर्मचारियों ने एकजुट होकर म्योरपुर ब्लॉक परिसर पहुंचकर बुधवार को ब्लॉक प्रमुख को पत्र सौंपा और न्याय की मांग की।

कर्मचारियों का कहना है कि उन्हें मानक के अनुरूप वेतन और सुविधाएं नहीं मिल रही हैं तथा श्रम नियमों का उल्लंघन किया जा रहा है। उन्होंने चेतावनी दी कि यदि उनकी समस्याओं का शीघ्र समाधान नहीं किया गया तो वे आंदोलन को और तेज करेंगे।ब्लॉक प्रमुख मानसिंह गोड़ ने कर्मचारियों की समस्याएं सुनकर संबंधित अधिकारियों से वार्ता कर उचित कार्रवाई का आश्वासन दिया है।

Sponsored

सम्बंधित खबर

Sponsored
Logo

Office Address :सोनभद्र, उत्तरप्रदेश (231216)

Chief Editer :Shantanu Kumar Biswas

Contact Us :+91 9415873885

Email:info.janpadnewslive@gmail.com

Download App

Google play store

Subscribe Now

Youtube

Janpad Mirror

Follow Us

Developed By  SpriteEra IT Solutions Pvt. Ltd.
© Copyright Janpad News Live 2024. All rights reserved.