Sonbhadra News : दहेज हत्या के आरोपी पति समेत तीनों लोग गिरफ्तार, भेजा न्यायालय
ग्राम पंचायत खरौधी के टोला बोदार निवासी पति गोविंद चंद्रवंशी, देवर छोटू उर्फ रविरंजन पुत्र अशोक चंद्रवंशी ससुर अशोक चंद्रवंशी को कोन पुलिस ने दहेज हत्या मामले मे तीनों को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया ।

sonbhadra
6:07 PM, September 11, 2024
पी0के0 विश्वकर्मा (संवाददाता)
"■ एक सप्ताह पहले बोदार मे फंदे से झूलती मिला था नवविवाहिता का शव
कोन (सोनभद्र) । स्थानीय थाना क्षेत्र के ग्राम पंचायत खरौधी के टोला बोदार निवासी पति गोविंद चंद्रवंशी, देवर छोटू उर्फ रविरंजन पुत्र अशोक चंद्रवंशी ससुर अशोक चंद्रवंशी को कोन पुलिस ने दहेज हत्या मामले मे तीनों को गिरफ्तार कर बुधवार को न्यायालय भेज दिया।
जानकारी के अनुसार गोविंद की पत्नी काजल 19 वर्ष की शव कमरे मे मिलते ही मृतक के परिजनों मे हडकंप मच गया,मृतक के पिता ने स्थानीय थाने मे तहरीर देकर कहा कि मेरी पुत्री काजल की हत्या उसके पति गोविंद, देवर छोटू व ससुर अशोक चंद्रवंशी ने दहेज को लेकर हत्या करने का आरोप लगाया, जिसे गम्भीरता से लेते हुये कोन पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर तीनों आरोपी को मंगलवार की सांय गिरफ्तार कर बुधवार को न्यायालय भेज दिया। बतादें कि गोविंद की शादी तीन महीने पहले ही दुध्दी निवासी काजल से हुयी थी जिसकी शव संदिग्ध परिस्थिति मे 4 सितम्बर को ससुराल बोदार मे फंदे से झूलते मिली थी। जिसे हत्या कर लटकाने का आरोप मृतक के परिजनों ने लगाया है।
इस संबंध मे प्रभारी निरीक्षक गोपाल जी गुप्ता ने बताया कि दहेज हत्या के तीनों आरोपी गोविंद, छोटू व अशोक को गिरफ्तार कर न्यायालय भेज दिया गया है।




