Sonbhadra news : सभी सचिव धान क्रय केन्द्रो की तैयारियाँ पूर्ण रखें: देवेंद्र कुमार सिंह
पहली नवम्बर से जनपद मे धान खरीद प्रारंभ होगी।सहकारिता विभाग ने इसके लिए युद्ध स्तर पर तैयारी कर ली है।

sonbhadra
5:39 PM, October 30, 2025
राकेश चौबे
★ सोनभद्र मे सहकारी संस्थाओ मे छत्तीस धान खरीद केन्द्र खुले
मारकुंडी सोनभद्र । आगामी पहली नवम्बर से जनपद मे धान खरीद प्रारंभ होगी।सहकारिता विभाग ने इसके लिए युद्ध स्तर पर तैयारी कर ली है।
सहायक आयुक्त एवं सहायकनिबंधक सोनभद्र देवेंद्र कुमार सिंह ने बताया कि जनपद मे पीसीएफ द्वारा छब्बीस तथा पीसीयू द्वारा दस समितियो मे धान क्रय केंद्र खोले गए हैं।
सहायक आयुक्त ने कहा कि धान खरीद पहली नवम्बर से अट्ठाइस फरवरी तक चलेगी।
धान क्रय केन्द्रो पर इलेक्ट्रॉनिक कांटा, पंखा, बैनर, छन्ना इत्यादि समेत अपेक्षित अभिलेख उपलब्ध है या नहीं , इस हेतु सभी एडीसीओ , एडीओ व अन्य कर्मचारियो को केन्द्रो के निरीक्षण के लिये निर्देशित किया गया है जो पहली नवम्बर को अपराह्न मे अपनी निरीक्षण आख्या कार्यालय मे प्रस्तुत करेंगे।




