Sonbhadra News : मारपीट और जान से मारने की धमकी मामले में पांचों नामजद आरोपी गिरफ्तार
रॉबर्ट्सगंज थाना क्षेत्र के बहुआर गांव में मारपीट और जान से मारने की धमकी के मामले में पुलिस ने कार्यवाही करते हुए पांच नामजद आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने आरोपियों की निशानदेही पर घटना......

मारपीट मामले में गिरफ्तार पांचों नामजद आरोपी......
sonbhadra
1:36 PM, September 6, 2026
आनन्द कुमार चौबे (संवाददाता)
सोनभद्र । रॉबर्ट्सगंज थाना क्षेत्र के बहुआर गांव में मारपीट और जान से मारने की धमकी के मामले में पुलिस ने कार्यवाही करते हुए पांच नामजद आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने आरोपियों की निशानदेही पर घटना में प्रयुक्त कुल्हाड़ी भी बरामद की है। सभी आरोपियों को नियमानुसार न्यायालय के समक्ष पेश किया जा रहा है।
ये था प्रकरण -
पुलिस के अनुसार, बहुआर निवासी आभा देवी ने तहरीर देकर आरोप लगाया था कि 31 अगस्त की शाम करीब छह बजे उनके देवर जोगेन्द्र मिश्रा उर्फ लालू गांव की किराने की दुकान पर सामान लेने गए थे। आरोप है कि वहां मौजूद नामजद लोगों ने एक राय होकर उनके साथ लाठी-डंडों से मारपीट शुरू कर दी। शोर सुनकर आभा देवी मौके पर पहुंचीं और देवर को बचाने का प्रयास किया। आरोप है कि इस दौरान उनके साथ भी मारपीट की गई। मामला यहीं नहीं थमा। तहरीर के मुताबिक आरोपी पीछा करते हुए घर तक पहुंच गए और वहां गाली-गलौज करने के साथ जान से मारने की धमकी दी। मामले में रॉबर्ट्सगंज थाने पर मुकदमा दर्ज कर पुलिस ने आरोपियों की तलाश शुरू की।
बहुआर-बासौली मोड़ पर दबोचे गए पांचों आरोपी -
वांछित आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए चलाए जा रहे अभियान के दौरान रविवार 6 सितंबर को रॉबर्ट्सगंज पुलिस टीम बहुआर क्षेत्र में गश्त कर रही थी। इसी दौरान करीब 2:30 बजे बहुआर-बासौली मोड़ पुलिया के पास पांचों नामजद आरोपी पुलिस के हत्थे चढ़ गए। पुलिस ने उनकी निशानदेही पर घटना में प्रयुक्त कुल्हाड़ी भी बरामद कर ली।
गिरफ्तार आरोपियों में अनिल कुमार पाठक (54वर्ष), श्रीप्रकाश उर्फ शिवम पाठक (26वर्ष), सुनील पाठक (40वर्ष), निलेश उर्फ राजन पाठक (32वर्ष) और पंकज त्रिपाठी उर्फ लिप्पू (40वर्ष) सभी निवासी ग्राम बहुआर, थाना रॉबर्ट्सगंज शामिल हैं
गिरफ्तारी करने वाली टीम में ये पुलिसकर्मी रहे शामिल -
गिरफ्तारी करने वाली पुलिस टीम में उपनिरीक्षक बृजेश सिंह, हे0का0 विनोद भारती, विष्णु शंकर उपाध्याय, का0 सुनील कुमार, और उत्तम पाण्डेय शामिल रहे।




