उन्होंने कहा कि सलखन फासिल्स पार्क के सौन्दर्यीकरण हेतु सम्बन्धित डी0एफ0ओ0 विशेष कार्ययोजना बनवाना सुनिश्चित करें, जिससे कि वहां पर आने वाले पर्यटकों को हर प्रकार की सुविधा उपलब्ध हो सकें। कृषि विभाग द्वारा मोटे अनाज के उत्पादन में वृद्धि हेतु कार्ययोजना बनायी जाये, हर घर नल से जल योजनान्तर्गत हर घर को नल से जल की सुविधा उपलब्ध कराये जाने के कार्य में तेजी लाये, इसमें किसी स्तर पर शिथिलता न बरती जायें। उन्होंने कहा कि शहरी क्षेत्र में ओवर ब्रिज के किनारे सड़कों में जो गढ्ढे हो गये हैं, उसकी मरम्मत का कार्य जल निगम व उपसा द्वारा सुनिश्चित कराया जाये। उन्होंने कहा कि सरदार बल्लभ भाई पटेल जी की जयंती पर अनेक कार्यक्रम का आयोजन किया जाना है, जिसमें स्वच्छता अभियान, रन फार यूनिट, दौड़ प्रतियोगिता, चित्र कला प्रतियोगिता का आयोजन 06 नवम्बर,2025 तक किया जाना है, इसमें सभी विभाग अपनी महत्वपूर्ण भागीदारी सुनिश्चित करें।