Sonbhadra News : भारी बारिश को लेकर अलर्ट! कक्षा 1 से 8 तक के सभी स्कूल 19 अगस्त को बंद
जनपद में हो रही भारी बारिश की चेतावनी को देखते हुए जिलाधिकारी के निर्देश पर कक्षा 1 से 8 तक संचालित सभी परिषदीय, राजकीय, सहायता प्राप्त एवं मान्यता प्राप्त बोर्ड के विद्यालयों को कल यानी 19 अगस्त.....

sonbhadra
4:35 PM, August 18, 2026
आनन्द कुमार चौबे (संवाददाता)
सोनभद्र । जनपद में हो रही भारी बारिश की चेतावनी को देखते हुए जिलाधिकारी के निर्देश पर कक्षा 1 से 8 तक संचालित सभी परिषदीय, राजकीय, सहायता प्राप्त एवं मान्यता प्राप्त बोर्ड के विद्यालयों को कल यानी 19 अगस्त को बंद रखने का आदेश जारी किया गया है।
जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी मुकुल आनंद पाण्डेय ने आदेश जारी कर बताया कि 18 अगस्त को जारी आदेश में कहा गया है कि भारी वर्षा के दृष्टिगत विद्यार्थियों की सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए जनपद के सभी संबंधित विद्यालयों में 19 अगस्त को शिक्षण कार्य बंद रहेगा। हालांकि विद्यालयों में कार्यरत सभी शिक्षक एवं कर्मचारी विद्यालय में उपस्थित रहेंगे और ऑपरेशन कायाकल्प, डीबीटी, यू-डायस प्लस समेत अन्य विभागीय कार्यों का संपादन यथावत करते रहेंगे।
आदेश में उन्होंने बताया कि विद्यालय बंद रखने का निर्णय केवल छात्र-छात्राओं के लिए है। शिक्षक एवं संबंधित कर्मचारी विद्यालय में उपस्थित होकर विभागीय दायित्वों का निर्वहन करेंगे। जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी ने सभी संबंधित अधिकारियों एवं विद्यालय प्रबंधनों को आदेश का कड़ाई से अनुपालन सुनिश्चित कराने के निर्देश दिए हैं।




