वहीं हाईस्कूल के परीक्षा परिणाम में वित्त विहीन स्कूल का दबदबा बना रहा । जिला मुख्यालय पर स्थित राजा शारदा महेश इंटर कॉलेज राबर्ट्सगंज एवं चंद्र गुप्त मौर्य इंटर कॉलेज मधुपुर का उत्कृष्ट प्रदर्शन दिखा।हाई स्कूल के टॉप टेन में राजा चंडोल इंटर कॉलेज लीलाषी के आयुष कुमार ने 94.50 प्रतिशत अंक हासिल कर जनपद में पहला स्थान हासिल किया। दूसरे स्थान पर आयुषी कुमारी मां विंध्यवासनी इंटर कॉलेज पापी ने 94.33%, तीसरा स्थान रिमझिम पाठक संत जेवियर्स राबर्ट्सगंज 93%, चौथा प्रतीक सिंह विमला इंटर कॉलेज राबर्ट्सगंज 93%, पांचवां उत्कर्ष कुमार विमला इंटर कालेज राबर्ट्सगंज 92.67%, पांचवां स्थान सरस्वती कुमारी आदिवासी इंटर कॉलेज 91.67, प्रतिष्ठा पाण्डेय विमला इंटर कॉलेज राबर्ट्सगंज 91.67%, अशोक कुमार राजकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय चौमा 91.67%, छठवा स्थान श्राद्ध कुमार सोनांचल इंटर कॉलेज घोरावल 91.50%, सातवां मोहित सिंह सरस्वती विद्या मंदिर ओबरा 91.17%, ।साक्षी सिंह एस एस इंटर कॉलेज बख़रिहवा 91.17%, आठवां स्थान जूही मौर्य सोनांचल इंटर कॉलेज घोरावल 91%, मुस्कान राजकीय बालिका इंटर कॉलेज ओबरा 91%, नौवा स्थान सविता यादव राजकीय बालिका इंटर कॉलेज दुद्धी 90.83%, प्रियांशी कुमारी राजकीय इंटर कॉलेज कोन 90.83%,आयुष कुमार राजकीय इंटर कॉलेज कोन 90.83%, रिया सिंह आदित्य बिड़ला इंटर कॉलेज रेणुकूट 90.83%, युवराज सिंह पी आर आर बी रामगढ़ 90.83% एवं दसवां स्थान आदर्श कुमार राम लखन सत्य नारायण इंटर कालेज डिबुल गंज 90.67% हासिल किया।