Sonbhadra News : न्याय पंचायत स्तरीय खेलकूद प्रतियोगिता में अहीरबुढ़वा और सागो बांध का दबदबा
जूनियर स्तर कबड्डी बालक वर्ग में कंपोजिट विद्यालय नौडीहा व बालिका वर्ग में उच्च प्राथमिक विद्यालय मधुबन विजेता रहा।

sonbhadra
7:18 PM, November 4, 2026
आर के (संवाददाता)
सागोबांध (सोनभद्र)। उत्तर प्रदेश शासन और खंड शिक्षा अधिकारी म्योरपुर सुनील कुमार के निर्देशन में आज बुधवार को न्याय पंचायत सागो बांध की न्याय पंचायत स्तरीय खेलकूद प्रतियोगिता कंपोजिट विद्यालय सागो बांध के प्रांगण में आयोजित की गई। उपस्थित सभी शिक्षकों द्वारा मां सरस्वती के प्रतिमा पर माला फूल चढ़ाकर प्रतियोगिता का शुभारंभ किया गया। खो-खो जूनियर स्तर बालक वर्ग में कंपोजिट विद्यालय अहीर बुढ़वा तथा बालिका वर्ग में कंपोजिट विद्यालय सागो बांध विजेता रहा। प्राथमिक वर्ग खो खो बालक वर्ग में कंपोजिट विद्यालय सागो बांध तथा बालिका वर्ग में प्राथमिक विद्यालय मनरु टोला विजेता रहा। जूनियर स्तर कबड्डी बालक वर्ग में कंपोजिट विद्यालय नौडीहा व बालिका वर्ग में उच्च प्राथमिक विद्यालय मधुबन विजेता रहा। जूनियर स्तर बालक व बालिका वर्ग में दौड़ 600 मीटर ,400 मीटर, 200 मीटर, 100 मी,तथा प्राथमिक स्तर दौड़ बालक व बालिका में 400 मीटर, 200 मीटर, 100 मीटर, 50 मी भी कराई गई।सभी कीड़ा प्रतियोगिता में प्रतिभाग करने वाले बच्चों को पुरस्कृत कर उनका उत्साह बढ़ाया गया। इस न्याय पंचायत स्तरीय खेलकूद प्रतियोगिता में प्राथमिक विद्यालय जीगन टोला,प्राथमिक विद्यालय मनरूटोला, प्राथमिक विद्यालय फरीपान, प्राथमिक विद्यालय खाड़ीटोला, प्राथमिक विद्यालय बरहपान, कंपोजिट विद्यालय सागो बांध तथा जूनियर स्तर में कंपोजिट विद्यालय अहीर बुढ़वा, उच्च प्राथमिक विद्यालय मधुबन, कंपोजिट विद्यालय नौडीहा, कंपोजिट विद्यालय सागो बांध ,उच्च प्राथमिक विद्यालय कुडपान, उच्च प्राथमिक विद्यालय फरी पान की टीम प्रतिभाग किया ।इस मौके पर नोडल शिक्षक संकुल रमेश कुमार,संकुल रमाकांत, अरुण अवस्थी, अरविंद कुमार तथा शिक्षक अरविंद कुमार मौर्य, अवनीश कुमार,जमादार ,विजय सिंह दिलीप कुमार ,ओमप्रकाश, विनोद कुमार गुप्ता, पवन कुमार दुर्गेश कुमार, पूनम जायसवाल उपस्थित रहे। निर्णायक की भूमिका सर्वेश त्रिपाठी व जमादार ने निभाया। न्याय पंचायत स्तर पर विजेता टीम को आगामी समय में ब्लॉक स्तरीय खेलकूद प्रतियोगिता में प्रतिभाग करना होगा।




