Sonbhadra News :ई काटा री-स्टमपिंग के लिए दिनभर इंतजार के बाद बैरंग लौटे कोटेदार, नही आया बाट -माप विभाग का कोई कर्मचारी, आक्रोश
ई कांटा री-स्टमपिंग के लिए तहसील में दिनभर कोटेदार करते रहे इंतजार,नहीं आया बाट -माप विभाग का कोई कर्मचारी, आक्रोश


Office Address :सोनभद्र, उत्तरप्रदेश (231216)
Chief Editer :Shantanu Kumar Biswas
Contact Us :+91 9415873885

Janpad Mirror
ई कांटा री-स्टमपिंग के लिए तहसील में दिनभर कोटेदार करते रहे इंतजार,नहीं आया बाट -माप विभाग का कोई कर्मचारी, आक्रोश

ई कांटा री-स्टमपिंग के लिए तहसील में दिनभर कोटेदार करते रहे इंतजार,नहीं आया बाट -माप विभाग का कोई कर्मचारी, आक्रोश
दुद्धी, सोनभद्र। दुद्धी तहसील परिसर में शनिवार को पचासो कोटेदार ई कांटा री -स्टमपिंग के लिए सुबह करीब 11 बजे से इंतजार करते-करते थक गए लेकिन बाट -माप विभाग का कोई कर्मचारी सायं करीब 4 बजे तक दुद्धी नहीं पहुच सका इसलिए निराश होकर विभिन्न गाँव के कोटेदार बिना ई कांटा स्टमपिंग कराए ही घर लौट गए।कोटेदारों ने का कहना हैं कि ई कांटा स्टमपिंग के लिए ग्रुप के माध्यम से सूचना दी गई थी, पूर्व सूचना के अनुसार विभिन्न गाँव के करीब 50 कोटेदार सुबह 11 बजे तहसील पहुंच गए और सायं करीब 4 बजे तक बाट -माप विभाग के कर्मचारी के आने का इंतजार करते रहे लेकिन समाचार लिखें जाने तक बाट -माप का कोई भी कर्मचारी री स्टमपिंग के लिए दुद्धी नहीं पहुंच सका इसलिए निराश होकर कोटेदार घर लौटने को मजबूर हो गए। कोटेदारों का आरोप हैं कि बाट -माप विभाग हर बार इसी तरह बुलाकर बेवजह परेशान करते हैं,आज शनिवार का दिन हमलोगों का फालतू चला गया।तहसील में बुलाकर बाट -माप विभाग के कर्मचारी के नहीं आने से कोटेदारों में आक्रोश व्याप्त हैं।इस दौरान डुमरडीहा कोटेदार चंद्रिका प्रसाद मिश्रा,पतरिहा फूलवार अनिल, हरपुरा कोटेदार अब्दुल अजीज, बघाडू कोटेदार राजू, पकरी के कोटेदार केतारराम,कोलिनडूबा कोटेदार मेवालाल गुप्ता, बोम कोटेदार बैजनाथ, तुर्रीडीह कोटेदार राजकुमार, देवड़ी कोटेदार चुरामणी, गोहड़ा के कोटेदार लखपतिया देवी, दिघुल गाँव कोटेदार भागवत, निमियाडीह कोटेदार मजमुद्दीन,सुन्दरी कोटेदार रामप्यारे,टेढ़ा कोटेदार कृष्ण कुमार सहित करीब 50 कोटेदार दिन भर इंतजार के बाद निराश होकर सायं करीब 4 बजे के बाद अपने -अपने घर लौटे।
इस संबंध में पूर्ति निरीक्षक परवेज असलम ने बताया कि बाट -माप विभाग द्वारा ई कांटा री -स्टमपिंग के लिए बुलाया गया था लेकिन बाट -माप का कोई भी कर्मचारी के नही आने का कारण मुहर नही लग सका।
सम्बंधित खबर
अपना जिला