गौरतलब हो कि विगत बुधवार को तेज़ आंधी तुफान से पवनी गांव निवासी महेंद्र पुत्र कल्लू के ऊपर पेड़ गिर गया था जहां उसकी मौके ही मौत हो गई थी तो वहीं पेड़ कि टहनी से घायल युवक जीतेंद्र कि गुरुवार को मौत हो गयी शुक्रवार को पहुंचे राज्यमंत्री संजीव गौड़ और सदर विधायक भुपेश चौबे ने दोनों मृतकों के परिवार को सांत्वना देते हुए कहा कि सरकार के तरफ़ से जारी आपदा आर्थिक सहायता राशि से मृतक महेंद्र के परिवार को चार लाख दिया गया और जीतेंद्र के परिवार को जल्द से जल्द सहायता राशि देने कि बात कही इसके अलावा मंत्री ने एसडीएम अश्वनी कुमार और तहसीलदार अमीत कुमार को दोनों पीड़ीत परिवार को अतिरिक्त योजना से लाभान्वित करने का आदेशित किया इस मौके पर मनोज जायसवाल, ओमप्रकाश, महेश पटेल,अशोक सिंह, शिवाजी सहित क्षेत्रीय लेखपाल आदि लोग मौजूद रहे