Sonbhadra News :सात फेरे लेने के बाद दुल्हन ससुराल नहीं बल्कि सीधे पहुंच गई यहां,दूल्हा बाहर 3 घंटा करता रहा इंतजार, दुल्हन बोली ये था जरूरी
सात फेरे लेने के बाद ससुराल नहीं बल्कि सीधे परीक्षा केंद्र पहुंची दुल्हन, पेश की मिशाल!


Office Address :सोनभद्र, उत्तरप्रदेश (231216)
Chief Editer :Shantanu Kumar Biswas
Contact Us :+91 9415873885

Janpad Mirror
सात फेरे लेने के बाद ससुराल नहीं बल्कि सीधे परीक्षा केंद्र पहुंची दुल्हन, पेश की मिशाल!

सात फेरे लेने के बाद ससुराल नहीं बल्कि सीधे परीक्षा केंद्र पहुंची दुल्हन, पेश की मिशाल!
दुद्धी, सोनभद्र।उत्तर प्रदेश के सोनभद्र जिले के दुद्धी तहसील मुख्यालय स्थित बीआरडी पीजी कॉलेज के परीक्षा भवन में जब शादी के जोड़े में दुल्हन पहुंची तो यहां एक सुंदर और प्रेरणादायक नजारा देखने को मिला।परीक्षा भवन के अंदर दुल्हन एग्जाम दे रही थी,तो दूल्हा बाहर उसका इंतजार कर रहा था।लोगों ने दूल्हे और उसके पूरे परिवार के इस कदम की खूब सराहना की।
बताया जाता हैं कि दुद्धी थाना क्षेत्र के बघाडू गाँव के रहने वाले इंद्रजीत की बेटी प्रियंका कुमारी एम ए प्रथम सेमेस्टर की छात्रा है और उसकी शादी विंढमगंज थाना क्षेत्र के पतरिहा गाँव निवासी शैलेश पुत्र राजकुमार से 20 फ़रवरी को शादी तय थी। शादी की अगली सुबह 21 फ़रवरी को प्रियंका का एग्जाम था। 20 फ़रवरी की रात उसकी बारात आई, जिसके बाद रात से 21 फ़रवरी की सुबह तक वरमाला समेत शादी की अन्य रस्में पूरी की गई।दुल्हन प्रियंका ने बताया कि शादी कि तिथि पहले तय थी,उसके बाद परीक्षा की टाइम टेबल आ गई जिसमें 21 फ़रवरी को सुबह पाली में परीक्षा निश्चित हो गई। परीक्षा को लेकर प्रियंका ने दूल्हे शैलेश से परीक्षा देने की बात कही जिसके बाद सभी ने विदाई की रस्म पूरी की और दूल्हा अपनी नई नवेली ब्राइडल सूट में सजी-धजी दुल्हन को लेकर परीक्षा केंद्र पहुंचा।वहीं प्रियंका कुमारी ने अपनी शादी के अगले ही दिन, दुल्हन के परिधान में परीक्षा देने का साहसिक फैसला लिया और अपने पति के सहयोग से वह परीक्षा केंद्र पहुंची और परीक्षा पूरी करने के बाद ही ससुराल गई।
शादी की रस्में पूरी कर सीधे परीक्षा केंद्र -
आपको बता दें कि शनिवार को दुद्धी तहसील मुख्यालय के बीआरडी पीजी कॉलेज में एक अनोखा और प्रेरणादायक दृश्य देखने को मिला। यहां एक दुल्हन सात फेरे लेने के कुछ ही समय बाद,प्रियंका अपने पति के साथ सीधे परीक्षा केंद्र पहुंची और दुल्हन के जोड़े में ही अपनी परीक्षा दी।
दुल्हन के परिधान में ही दी परीक्षा-
दुल्हन प्रियंका ने शादी के बीच ही अपने पति शैलेश से परीक्षा देने की बात कही।दूल्हा शैलेश भी इस फैसले में प्रियंका के साथ खड़ा रहा। शादी की सभी रस्में पूरी करने के बाद,शैलेश अपनी नई नवेली दुल्हन को अपने घर ले जाने के बजाय सीधे परीक्षा केंद्र ले गया। वहां प्रियंका ने दुल्हन के परिधान में ही परीक्षा दी।कॉलेज के बाहर उसका पति परीक्षा समाप्त होने तक उसका इंतज़ार करता रहा, वहीं प्रियंका ने कहा कि परीक्षा उसके लिए बेहद अहम थी और वह किसी भी हाल में इसे छोड़ना नहीं चाहती थी।
दुल्हन के कदम की जमकर हो रही है सराहना-
दुल्हन प्रियंका ने अपने पति से आग्रह किया कि वह पहले परीक्षा देगी, फिर ही ससुराल जाएगी. उसका यह निर्णय उसके आत्मविश्वास और शिक्षा के प्रति समर्पण को दर्शाता है प्रियंका और शैलेश के इस कदम की जमकर सराहना हो रही है।सोशल मीडिया पर लोग इसे प्रेरणादायक और साहसी कदम बता रहे हैं।खासकर एक नई नवेली दुल्हन का शादी के बाद इस तरह परीक्षा देना लोगों को हैरान ही नहीं, बल्कि भावुक भी की।
बीआरडी पीजी कॉलेज के प्राचार्य /केंद्र व्यवस्थापक डॉ रामसेवक सिंह यादव ने दुल्हन के रूप में परीक्षा देने पहुंची प्रियंका की कदम की सराहना करते हुए वर एवं वधू दोनों परिवारों को शुभकामनाएं दी हैं।
सम्बंधित खबर
Disclaimer: यह सर्वे केवल पाठकों की राय जानने के उद्देश्य से है। इसके परिणाम आधिकारिक जनमत या वैज्ञानिक सर्वेक्षण का प्रतिनिधित्व नहीं करते।