Sonbhadra News : लखनऊ नगर निगम व विधानसभा के बाद ओबरा तहसील का वीडियो वायरल, दफ्तर में घुसा पानी, बरसात ने खोली व्यवस्थाओं की पोल
सोनभद्र में लगातार हो रही बारिश ने जिला मुख्यालय ओबरा तहसील की पोल खोलकर रख दी । अस्थायी भवन में चल रही ओबरा तहसील में बारिश का पानी तहसील के कमरों के अंदर चला गया ।

sonbhadra
8:39 PM, August 3, 2024
शान्तनु कुमार/कृपा शंकर पाण्डेय
ओबरा (सोनभद्र) । लखनऊ नगर निगम मुख्यालय में पानी घुस जाने का वीडियो वायरल होने के विपक्ष के नेता शिवपाल यादव ने चुटकी लेते हुए कहा था कि सबसे ज्यादा बजट की जरूरत यहीं है । जिसके बाद सरकार की खूब किरकिरी हुई थी ।
शनिवार को सोनभद्र में लगातार हो रही बारिश ने जिला मुख्यालय सहित कई इलाकों में विकास की पोल खोलकर रख दी । ऐसा ही एक वीडियो इस समय सोशल मीडिया पर खूब तेजी से वायरल हो रहा है। यह वीडियो स तस्वीर अस्थायी भवन में चल रही ओबरा तहसील की है। जहां बारिश के पानी तहसील के कमरों के अंदर चला गया । जिससे वहां काम कर रहे तहसील कर्मियों को काफी दिक्कतों का सामना करना पड़ा । वहीं आज तहसील समाधान दिवस होने की वजह से लोगों की आवाजाही लगातार बनी रही, उन्हें भी पानी से होकर गुजरना पड़ा । हल्की बारिश ने भी तहसील व्यवस्था की पोल खोलकर रख दी । अब लोग वीडियो बनाकर सोशल मीडिया पर डाल रहे हैं और कमेंट कर रहे हैं कि जब यह हाल मंत्री के विधानसभा का है तो बाकी जगहों पर क्या हाल होगा सहज अंदाजा लगाया जा सकता है।
कुल मिलाकर ओबरा तहसील अभी अस्थायी बिल्डिंग में चल रहा है लेकिन जिस तरह से बारिश ने व्यवस्थाओं की पोल खोलकर रख दी उससे एक बड़ा सवाल यह खड़ा कर दिया कि जब तहसील खुद अपना रख रखाव नहीं कर सकता तो फिर क्षेत्र में जनता की समस्या पर कितना गंभीर होगा ।




