Sonbhadra News : गाजियाबाद कचहरी में लाठीचार्ज के विरोध में कामकाज ठप कर अधिवक्ताओं ने किया प्रदर्शन
गाजियाबाद की कचहरी में अधिवक्ताओं पर लाठीचार्ज के विरोध में सोमवार को सोनभद्र के अधिवक्ता हड़ताल पर रहे। संयुक्त अधिवक्ता मोर्चा के बैनर तले अधिवक्ताओं ने कामकाज ठप रखा। कचहरी परिसर में जुलूस निकाल...

कचहरी में प्रदर्शन करते अधिवक्तागण
sonbhadra
5:09 PM, November 4, 2024
आनन्द कुमार चौबे (संवाददाता)
• आज अदालतें रही ठप, हड़ताल पर रहे अधिवक्ता
• दोषियों के विरुद्ध कड़ी कार्यवाही की मांग पर अड़े अधिवक्ता
सोनभद्र । गाजियाबाद की कचहरी में अधिवक्ताओं पर लाठीचार्ज के विरोध में सोमवार को सोनभद्र के अधिवक्ता हड़ताल पर रहे। संयुक्त अधिवक्ता मोर्चा के बैनर तले अधिवक्ताओं ने कामकाज ठप रखा। कचहरी परिसर में जुलूस निकाल प्रदर्शन किया। गाजियाबाद पुलिस हाय-हाय के नारे लगाए। अधिवक्ताओं ने घटना की न्यायिक जांच कराते हुए दोषियों पर कड़ी कार्यवाही की मांग की।
अधिवक्ताओं ने की गाजियाबाद कचहरी लाठीचार्ज घटना की निंदा -
सोनभद्र बार एसोसिएशन की अध्यक्ष पूनम सिंह और डिस्ट्रिक्ट बार एसोसिएशन के अध्यक्ष श्याम बिहारी यादव के संयुक्त नेतृत्व में प्रदर्शन कर रहे अधिवक्ताओं ने गाजियाबाद में हुई घटना की निंदा की। दोनों ने एक स्वर में कहा कि अपने अधिकारों के रक्षा की आवाज उठा रहे अधिवक्ताओं पर बर्बरता पूर्वक लाठीचार्ज ने अंग्रेजी हुकूमत की याद दिला दी है। इसे किसी भी रूप में बर्दाश्त नहीं किया जा सकता।
लाठीचार्ज में शामिल रहे पुलिसकर्मियों व न्यायिक अधिकारियों के विरुद्ध हो कड़ी कार्यवाही -
प्रदर्शन कर रहे अधिवक्ताओं ने लाठीचार्ज में शामिल रहे पुलिसकर्मियों व न्यायिक अधिकारियों के भूमिका की उच्चस्तरीय जांच कर कड़ी कार्यवाही की मांग की है। ऐसा न होने पर पूरे प्रदेश के अधिवक्ता उग्र आंदोलन को विवश होंगे।




