Sonbhadra News : अचानक हार्ट अटैक से अधिवक्ता की मौत, शोक की लहर
कोन थाना क्षेत्र के खेतकटवा निवासी भाजपा मंडल उपाध्यक्ष/अधिवक्ता विनोद कुमार गुप्ता 53 वर्ष की गुरुवार की सुबह लगभग 8 बजे अचानक मौत होने से परिजनों समेत अधिवक्ता संघ में शोक की लहर दौड़ गयी।

sonbhadra
8:26 PM, August 6, 2026
पी0 के0 विश्वकर्मा (संवाददाता)
कोन (सोनभद्र) । स्थानीय थाना क्षेत्र के खेतकटवा निवासी भाजपा मंडल उपाध्यक्ष/ अधिवक्ता विनोद कुमार गुप्ता (विनोद महाजन)53 वर्ष की गुरुवार की सुबह लगभग 8 बजे अचानक मौत होने से परिजनों समेत अधिवक्ता संघ में शोक की लहर दौड़ गई। जानकारी के अनुसार सुबह अचानक हार्ट अटैक से मौत हो गई। मौत की खबर सुनते ही क्षेत्र में कोहराम मच गया, उधर ख़बर मिलते ही सदर विधायक भूपेश चौबे समेत भाजपा कार्यकर्ता व सोनांचल बार एसोसिएशन के अध्यक्ष अवधेश अग्रवाल, महामंत्री अनील चौधरी,प्रभाष पाण्डेय, अमरनाथ जायसवाल,अजीत प्रजापति, विनोद गुप्ता, शशिशेखर, अधिवक्ता संघ ने शोक संवेदना व्यक्त करते हुए तत्काल 5100 का सहयोग करते हुए बार काउंसिल से मिलने वाले धन राशि भी दिलाने का आश्वासन दिया, वहीं मौके पर पहुंचे सदर विधायक भूपेश चौबे ने कहा कि बहुत जुझारू कार्यकर्ता रहे विनोद जी जो हमेशा समाज उत्थान के लिए लगनशील रहें जिसके आकस्मिक निधन से गहरा दुख पहुंचा।




