Sonbhadra News : चुर्क स्टेशन में संपन्न हुई सलाहकार समिति की बैठक
बुधवार को चुर्क स्टेशन अधीक्षक सुनील कुमार व मुख्य वाणिज्य निरीक्षक मिर्जापुर पूर्व राजेश प्रसाद के नेतृत्व मे चुर्क स्टेशन सलाहकार समिति के सदस्यों के साथ चुर्क स्टेशन का निरीक्षण किया गया।

सलाहकार समिति के सदस्य
sonbhadra
11:25 PM, December 18, 2024
दिलीप श्रीवास्तव/प्रकाश खत्री (संवाददाता)
चुर्क (सोनभद्र) । बुधवार को चुर्क स्टेशन अधीक्षक सुनील कुमार व मुख्य वाणिज्य निरीक्षक मिर्जापुर पूर्व राजेश प्रसाद के नेतृत्व मे चुर्क स्टेशन सलाहकार समिति के सदस्यों के साथ चुर्क स्टेशन का निरीक्षण किया गया। स्टेशन सलाहकार समिति के सदस्य महेन्द्रनाथ पाण्डेय,जयराम वर्मा,राधव सिंह राहुल के साथ स्टेशन अधीक्षक कार्यालय में बैठक हुई जिसमे यात्री सुविधा के विकास के अलावा कई महत्वपूर्ण बिंदुओ पर चर्चा की गयी। चर्चा के दौरान स्टेशन सलाहकार समिति के सदस्यों द्वारा निम्नलिखित माँग/सुझाव दिये गये 1-गाडी़ संख्या18101/18102/ 18309/18310मूरी एक्सप्रेस के पुनः ठहराव की मांग की गयी क्योंकि इस गाडी में दूर दराज के यात्रियो के अलावा इंजिनियरिंग व मेडिकल कालेज के शिक्षको व छात्रों को आने जाने की समस्या दूर होगी। 2-चुर्क व सोनभद्र के बीच बिजरी गाँव के पास चुर्क रामगढ़ सम्पर्क मार्ग पर ROB / RUB बनाने की मांग की ताकि ऐस पासिंग से बचा जा सके 3- चुर्क स्टेशन पर एक FOB की नितान्त आवश्यकता इस बैठक में मुख्य माल पर्यवेक्षक नन्दकुमार गिरी व रविवर्धन कुशवाहा (यातायात निरीक्षण) सोनभद्र उपस्थित रहे।




