Sonbhadra News : खबर के बाद जागा प्रशासन, चोपन घाट पर लगेंगे बैरेकेटिंग व चेतवानी बोर्ड
लगता है प्रशासन को भी उनकी शक्ति याद दिलाना पड़ता है। जनपद न्यूज live ने सुबह खबर लिखा कि कैसे सोन नदी उफान पर है, मगर घाटों पर चेतावनी बोर्ड नदारत है।

sonbhadra
6:19 PM, September 1, 2026
शांतनु कुमार/घनश्याम पांडेय
चोपन (सोनभद्र) । लगता है प्रशासन को भी उनकी शक्ति याद दिलाना पड़ता है। जनपद न्यूज live ने सुबह खबर लिखा कि कैसे सोन नदी उफान पर है, मगर घाटों पर चेतावनी बोर्ड नदारत है। जबकि कुछ दिन पूर्व एसडीएम ओबरा सोन नदी घाट का निरीक्षण कर गए थे लेकिन उन्हें यह नहीं दिखा कि जिस घाट पर लोग स्नान करने पहुँचते हैं वहाँ न बैरिकेटिंग है और न चेतावनी बोर्ड लगा है। जनपद न्यूज live ने खबर लगाया तो शायद प्रशासन को अपनी शक्ति का एहसास हुआ और एसडीएम ओबरा रवि कुमार चोपन छट घाट पहुंचकर नगर पंचायत ईओ को निर्देशित किया कि घाट पर बैरेकेटिंग और चेतावनी बोर्ड लगाया जाय ताकि लोग सतर्क रह सके। उन्होंने कहा कि जो लोग फोटो वीडियो बनाते हैं उनसे भी अपील है कि दूर से ही बनाएं।
बहरहाल जनपद न्यूज live की खबर के बाद असर भी दिखने लगा है । स्थानीय लोगों का कहना है कि देर से ही सही लेकिन किसी अनहोनी के पहले उठाया गया कदम सराहनीय है।




