Sonbhadra News: दिल्ली धमाके के बाद जगी प्रशासन, मैगजीन गोदाम को संयुक्त टीम ने किया सीज
अज्ञात लोगों की कुछ दिनों से आवाजाही व संदिग्ध गतिविधियों को देख डरे सहमे स्थानीय रहवासियों ने बीते 27 अक्टूबर को प्रशासन का ध्यान आकृष्ट करने के लिए प्रदर्शन किया।

मैगजीन की फाइल फोटो
sonbhadra
6:28 AM, November 14, 2025
एम शर्मा (संवाददाता)
डाला (सोनभद्र) थाना चोपन के कोटा गांव के नौटोलिया क्षेत्र में स्थित बंद पड़े मैगजीन गोदाम में बीते माह रात्रि मे कुछ अज्ञात लोगों की कुछ दिनों से आवाजाही व संदिग्ध गतिविधियों को देख डरे सहमे स्थानीय रहवासियों ने बीते 27 अक्टूबर को प्रशासन का ध्यान आकृष्ट करने के लिए प्रदर्शन किया ।प्रदर्शन के दौरान ग्रामीणों द्वारा बताया गया था कि गांव के आबादी बीच विस्फोटक भंडारण व पिकअप से विस्फोटक सामग्री को गोदाम में रखने और फिर कुछ दिन बाद वाह से रात में ही ले जाते देखे जाने की बात बताई गई । सूत्रों की माने तो खबर प्रकाशित होने के बाद शामिल संदिग्ध लोगों द्वारा मामले को दबाने का प्रयास किया गया और चोपन थाना प्रभारी कुमुद शेखर सिंह भी खबर प्रकाशित होने के बाद मामले की छानबीन करने मौके पर पहुंचे ।
जिसकी जानकारी ओबरा एसडीएम को भी हुई पर मामला ठंडे बस्ते में चला गया । प्रदर्शन के बाद भी प्रशासन कुछ दिनों तक सोई रही ।दिल्ली में हुए धमाके के बाद प्रशासन की नींद खुली जिसे मामले को गंभीरता से लेने के बाद उच्चाधिकारियों के निर्देश पर चोपन थाना क्षेत्र के नौटोलिया क्षेत्र में आबादी बीच बंद पडे़ गोदाम से गत दिनों अवैध गतिविधि होने की सूचना पर फायर राजस्व और पुलिस की संयुक्त टीम ने गुरुवार की देर शाम को गोदाम व मकान को सीज कर दिया । चोपन पुलिस मकान व गोदाम के मालिक की तलाश में जूट हुई रही लेकिन कुछ पता नही चल सका। तो इसकी रिपोर्ट बनाकर उच्च अधिकारियों को प्रेषित कर दी गई थी।उच्चाधिकारियों का निर्देश मिलते ही गुरुवार की देर सायंकाल उस चिन्हित मकान व बंद पड़े गोदाम को सीज कर दिया गया। इस दौरान ओबरा उप जिलाधिकारी विवेक कुमार सिंह, सीओ सीटी रणधीर मिश्रा, एफएफओ श्री राम साहनी, चोपन थाना प्रभारी कुमुद शेखर सिंह व फायर निरिक्षक करन यादव समेत अन्य लोग मौजूद रहे।
इस संबंध में सीओ सिटी ने बताया की मानक के विरुद्ध व मानक का उल्लंघन करने पर सीज की कार्रवाई की गई है जो




